Delhi Crime

    Loading

    नई दिल्ली: दिल्ली एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसने सबका दिल दहला कर रख दिया है। यहां नए साल के जश्न के बीच कुछ दरिंदों ने एक लड़की को दर्दनाक मौत दी। यह हादसा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हुई। जानकारी के अनुसार, एक लड़की स्कूटी से जा रही थी, तभी कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी और फिर उसे 4 किमी तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। इसकी वजह से लड़की की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी पांचों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। 

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, कंझावला इलाके में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। कार करीब 4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक घसीटते हुए ले गई। लड़की के शरीर से सारे कपड़े अलग हो गए। लड़की के शरीर में काफी चोटें आईं। उसका पूरा शरीर क्षति-विक्षत हो गया था। दोनों पैर तक कट गए।  उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। लड़की एक इवेंट कंपनी में काम करती थी। दिल्ली पुलिस ने इसे एक एक्सीडेंट मामला बताया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

    म्यूजिक बहुत लाउड था- DCP

    इस केस के बारें में बताते हुए दिल्ली पुलिस के बाहरी डीसीपी हरेंद्र सिंह ने कहा कि, हमारे पास कॉल आई थी। पुलिस ने पहले पहचान की है। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि हमें स्कूटी टूटी हुई हाल में मिली थी। घटना के समय पर जो लड़की गिरी थी वो ड्रैग हो कर बहुत दूर तक गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, उन्हें पता नहीं चला। चूंकि, गाड़ी में म्यूजिक बहुत लाऊड था, जिसके चलते ये घटना हो गई। मामले के पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है।

    न्यू ईयर पर क्या पुलिस की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी- स्वाती मालीवाल 

    इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। महिला आयोग की अध्य़क्ष स्वाती मालीवाल ने ने कहा कि, दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव नग्न अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रहे हैं। क्या सुरक्षा व्यवस्था थी न्यू ईयर के मौके पे? 

    स्वाती मालीवाल ने आगे कहा कि, क्या कोई चेक पोस्ट नहीं था और लड़की को टक्कर मारकर इतनी दूर तक घसीटते ले गए। यह डराने वाली घटना है। मैं दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रही हूं। पूरा सच सामने आना चाहिए।