SpiceJet
File Photo

, कर सकेगा केवल 50% प्रस्थान का संचालन

    Loading

    नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को कम लागत वाली एयरलाइन स्पाइसजेट पर 29 अक्टूबर, 2022 तक केवल 50 प्रतिशत प्रस्थान के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया। डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है।

    इससे पहले, डीजीसीए ने 27 जुलाई को स्पाइसजेट को अधिकतम 50 प्रतिशत उड़ानें संचालित करने का आदेश दिया था। यह आदेश आठ सप्ताह के लिए था। एयरलाइन की उड़ानों में लगातार खामियों के चलते यह फैसला किया गया था। 

    29 अक्टूबर 2022 लागू रहेंगे आदेश 

    डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा, ‘‘…समीक्षा से पता चलता है कि सुरक्षा संबंधी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। हालांकि, अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए सक्षम प्राधिकारी ने फैसला किया है कि 27 जुलाई, 2022 के आदेश में लगाए गए प्रतिबंध ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम (जो 29 अक्टूबर 2022 तक चलेगा) के अंत तक लागू रहेंगे।” 

    50 फीसदी के संचालन करने का आदेश 

    उल्लेखनीय है कि, DGCA ने तकनीकी खामी की कई घटनाओं के मद्देनजर जुलाई महीने में स्पाइसजेट को आठ हफ्तों तक गर्मियों के लिए स्वीकृत उड़ानों में से अधिकतम 50 फीसदी के संचालन करने का आदेश दिया था। इस एयरलाइंस के विमानों में तकनीकी खराबी आने की कम से कम आठ घटनाओं को लेकर डीजीसीए ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।