Woman Beaten
Pic : @abhisheknilmani

    Loading

    नई दिल्ली : महिलाओं (Woman) पर अत्याचार का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कई ऐसी घटनाएं सामने आती है जिसे जानकर हमारी रुह कांप उठती है। कभी श्रद्धा (Shraddha) तो कभी दिव्या (Divya) तमाम लड़कियां इसके भेंट चढ़ जाती हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त मध्यप्रदेश में हुए एक हैवानियत का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़की को बड़ी क्रूरता से मारा जा रहा है। 

    वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स एक लड़की को अपने साथ पहले एक सुनसान जगह पर ले जाता है और उसके बाद लड़की को पटक देता है और उस पर लात घुसे बरसाने लगता है। इस दौरान लड़की पंकज नाम लेते हुए सुनाई देती है। शख्स उसे जमीन पर पटकने के बाद उसकी गर्दन पर जोर-जोर से पैर से मारता है। जिससे लड़की की गर्दन झूल जाती है और वो अचेत हो जाती है। 

    जानकारी के मुताबिक यह घटना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (ReWa) का बताया जा रहा है। वीडियो से समझ आता है कि ये पूरा विवाद शादी को लेकर हुआ जिसकी वजह से शख्स ने लड़की का इतना बुरा हाल कर दिया। हालांकि, लड़की को पीटने के दौरान शख्स वीडियो बंद करने को कहते हुए सुनाई दे रहा है।

    गौरतलब है कि इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो देखने के बाद लोगों के अंदर इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स पर गुस्सा देखने को मिल रहा है। जहां कुछ लोग इसे हत्या का प्रयास बताते हुए धारा 307 लगाने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स और इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले शख्स दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। एक यूजर ने लिखा कि दोनों को कम से कम 20 साल के लिए सलाखों के पीछे होना चाहिए।