rahul-himant

Loading

नई दिल्ली: जहां आज कांग्रेस (Congress) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyaay Yatra) का आज 11वां दिन है। वहीं अब से कुछ देर पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने असम के बरपेटा से आज की यात्रा शुरू कर दी है। बीते मंगलवार को गुवाहाटी में राहुल, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ असम पुलिस ने FIR दर्ज की थी। सभी पर हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने का केस दर्ज किया।इस पर राहुल गांधी ने कहा कि असम सरकार उन पर और भी केस लगा दे, लेकिन वे डरने वालों में से नहीं है।

गौरतलब है मंगलवार को राहुल अपने काफिले के साथ गुवाहाटी शहर के बीच से गुजरना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। पुलिस ने गुवाहाटी सिटी जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद कांग्रेस समर्थक पुलिस से ही भिड़ गए। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इस पर राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ बैरिकेडिंग तोड़ी है, कानून नहीं।

इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पता नहीं कहां से हिमंत बिस्वा सरमा के दिमाग में आ गया कि, वो राहुल गांधी को डरा सकता है। जितने केस लगाने में लगा दीजिए, मैं नहीं डरता। 25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए। इतना ही नहीं राहुल ने आगे कहा कि, “वह (असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा) देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। मीडिया आपको जो कुछ भी बताता है, वही असम के मुख्यमंत्री ने ही उन्हें कहने के लिए बताया है। CM हिमंत का रिमोट कण्ट्रोल दरअसल अमित शाह के हाथों में है।अगर वह (हिमंत बिस्वा सरमा) अमित शाह के खिलाफ कुछ भी कहने की हिम्मत करते हैं, तो उन्हें पार्टी से तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा।’

गौरतलब है कि बरपेटा में एक सभा के दौरान राहुल ने साफ़ कहा था- मैं इन चीजों से नहीं डरता। मुझे गाली दो, मुझे परेशान करो या मुझे निशाना बनाओ, मैं डरता नहीं हूं। मैं सिर्फ अपनी और लोगों की सच्चाई के लिए लड़ता हूं, भले ही पूरी दुनिया ही फिर दूसरी तरफ खड़ी हो।