पीएम नरेंद्र मोदी (Photo ANI Twitter)
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo ANI Twitter)

    Loading

    म्यूनिख: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को कहा कि 47 साल पहले लगाया गया आपातकाल भारत के जीवंत लोकतंत्र पर एक ‘‘काला धब्बा” है। प्रवासी भारतीयों को यहां ‘ऑडी डोम’ इंडोर एरिना में एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हर भारतीय के डीएनए में है। 

    जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जर्मनी आए  मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘47 साल पहले, लोकतंत्र को बंधक बनाने और उसे कुचलने का प्रयास किया गया था। आपातकाल भारत के जीवंत लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है।”

    मोदी ने कहा, ‘‘हम भारतीय जहां भी रहते हैं अपने लोकतंत्र पर गर्व महसूस करते हैं। हर भारतीय गर्व से कह सकता है कि भारत लोकतंत्र की जननी है।” गौरतलब है कि 25 जून, 1975 को देश में आपातकाल लगाये जाने की घोषणा की गई थी और उस समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। आपातकाल को 21 मार्च, 1977 को हटा लिया गया था। 

    अपने लोकतंत्र पर गर्व करते हैं

    उन्होंने कहा, भारत के लोगों ने लोकतंत्र को कुचलने की सारी साजिशों का जवाब, लोकतांत्रिक तरीके से ही दिया। हम भारतीय कहीं भी रहें, अपने लोकतंत्र पर गर्व करते हैं। हर हिंदुस्तानी गर्व से कहता है, भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। पीएम ने कहा, आज 21वीं सदी का भारत, चौथी औद्योगिक क्रांति में, इंडस्ट्री 4.0 में, पीछे रहने वालों में नहीं बल्कि इस औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने वालों में से एक है। सूचान प्रौद्योगिकी में, डिजिटल टेक्नॉलोजी में भारत अपना परचम लहरा रहा है।

    समय पर करना है

    उन्होंने कहा, आज भारत के हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। आज भारत का लगभग हर गांव, सड़क मार्ग से जुड़ चुका है। आज भारत के 99% से ज्यादा लोगों के पास क्लीन कुकिंग के लिए गैस कनेक्शन है। आज भारत का हर परिवार बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। मोदी ने कहा, आज का भारत “होता है, चलता है, ऐसे ही चलेगा” वाली मानसिकता से बाहर निकल चुका है। आज भारत ‘करना है’ ‘करना ही है’ और ‘समय पर करना है’ का संकल्प रखता है।

    90% वयस्क आबादी को दोनों डोज़ लग चुकी

    उन्होंने कहा, आज भारत में 90% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी हैं। 95% वयस्क ऐसे हैं, जो कम से कम एक डोज़ ले चुके हैं। ये वही भारत है, जिसके बारे में कुछ लोग कह रहे थे कि सवा अरब आबादी को वैक्सीन लगाने में 10-15 साल लग जाएंगे। =

    दुनिया भी हमें उम्मीद और विश्वास से देख रही है

    मुश्किल से मुश्किल हालातों में भी भारत के लोगों का हौसला ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। पिछले साल हमने अब तक का सबसे ज्यादा निर्यात किया है। ये इस बात का सबूत है कि एक ओर हमारे निर्माताओं नए अवसरों के लिए तैयार हो चुके हैं वहीं दुनिया भी हमें उम्मीद और विश्वास से देख रही है। 

    हमने अब तक का सबसे ज्यादा निर्यात किया

    PM मोदी ने कहा, मुश्किल से मुश्किल हालातों में भी भारत के लोगों का हौसला ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। पिछले साल हमने अब तक का सबसे ज्यादा निर्यात किया है। ये इस बात का सबूत है कि एक ओर हमारे निर्माताओं नए अवसरों के लिए तैयार हो चुके हैं वहीं दुनिया भी हमें उम्मीद और विश्वास से देख रही है।