G20 Summit, PM Modi
ANI Photo

Loading

नई दिल्ली: नई दिल्ली में चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) का आज दूसरा और आखिरी दिन है। भारत में चल रहे इस सम्मेलन को दुनियाभर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें India-Middle East-Europe Economic Corridor सहित कई अहम फैसले लिए गए।

आइये जानते हैं आज सम्मेलन में कब-कौन सा आयोजन होगा?

  • सुबह 8:15 से 9:00 बजे तक: राजघाट पर नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन और राजघाट में लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर।
  • सुबह 9:00 से 9:20 बजे: विश्व नेता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीतों का लाइव प्रदर्शन होगा। इसके बाद, नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख भारत मंडपम के लीडर्स लाउंज में जाएंगे।
  • सुबह 9:40 से 10:15 बजे: भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन।
  • सुबह 10:15 बजे से सुबह 10:30 बजे तक: भारत मंडपम के साउथ प्लाजा में वृक्षारोपण समारोह।
  • सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: G20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र ‘वन फ्यूचर’ का आयोजन होगा, जिसके बाद G-20 नई दिल्ली घोषणा पत्र को अपनाया जाएगा। इसके बाद शिखर सम्मेलन का समापन समारोह होगा।

समारोह के समापन के बाद वैश्विक नेता भारत मंडपम से प्रस्तान करेंगे।