UP: पानी में डुबोकर मर्डर करने वाला ‘गदर गैंग’ का मुखिया नवीन अरेस्ट, कर चुका है 17 कत्ल

    Loading

    नई दिल्ली. यूपी STF ने नवीन जाट को सूरजपुर से यूपी हरियाणा के इलाकों में कई हत्याओं के आरोप में गिरफ्तार किया है। नवीन ने 27 जुलाई 2021 को हरियाणा के रोहतक के भलौट गांव निवासी युवक रोहित की हत्या कर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के नाले में फेंक दिया था। शातिर सीरियल किलर नवीन जाट (Gadar Gang Head Naveen Jaat) को यूपी STF और नोएडा पुलिस ने जॉइंट ऑपेरशन के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अहम् बात यह है कि, लाश मिलने के करीब ढाई महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।  

    पुलिस को आरोपी नवीन जाट ने पूछताछ में (Serial Killer Naveen Jaat Arrest) बताया कि, वह अब तक 17 से ज्यादा हत्याएं कर चुका है। वह “ग़दर” (Gadar Gang) नाम से अपना गैंग चलाता है, जिसमें करीब 200 से ज़्यादा अपराधी शामिल हैं। नवीन अपने दुश्मनों को पानी में डुबोकर मारता है। एसटीएफ ने बताया कि आरोपी की यह स्टाइल अन्य अपराधियों से बिल्कुल अलग है।  

    ग्रेटर नोएडा में मिली थी रोहित की लाश

    पुलिस के अनुसार रोहतक के भलोट के रहने वाले राजभवन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा रोहित 24 जुलाई को अपने दोस्त सौरभ उर्फ चीकू से   मिलने गया था, जिसके बाद घर वापस नहीं लौटा। 27 जुलाई को रोहित का शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित नाले में पड़े मिलने की सूचना पुलिस ने परिजन को दी थी। रोहित के परिजन ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराई थी। 

    नोएडा पुलिस और उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स मिलकर इस सनसनीखेज क़त्ल के तह तक जाने में जुटे हुए थे। पुलिस ने छानबीन पाया कि हरियाणा में हुए एक क़त्ल में रोहित का नाम आया था। पुलिस को शक था कि हत्या का बदला लेने के लिए रोहित का मर्डर किया गया है। पुलिस को हरियाणा के कुख्यात अपराधी नवीन जाट पर शक था। जांच के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को सर्विलांस के जरिए नवीन को सूरजपुर के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया । 

    नवीन जाट ने गिरफ्तारी के बाद जो खुलासे किए उसे सुनकर उत्तर प्रदेश पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने बताया कि रोहित की हत्या नवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर 24 जुलाई की रात दिल्ली के थाना समयपुर बादली के सेक्टर 34 में स्थित DDA Flat के अंदर पानी के टब ने डुबोकर की थी। जानकारी के मुताबिक रोहित और उसके 3 दोस्तों ने नवीन के दोस्त प्रवीण की हत्या की थी। 

    6 अन्य आरोपियों की तलाश

    24 जुलाई की रात दिल्ली में रोहित की हत्या करने के बाद नवीन अपने 6 अन्य साथियों की मदद से दो गाड़ियों में रोहित की लाश को लेकर ग्रेटर नोएडा पहुंचा जहां नॉलेज पार्क इलाके के एपीजे स्कूल के सामने नाले में उसकी लाश को फेंककर भाग गए थे। पुलिस अब नवीन की गिरफ्तारी के बाद रोहित की हत्या में शामिल 6 आरोपियों की तलाश कर रही है। 

    2007 में  पहली बार की थी हत्या 

    पुलिस ने बताया की नवीन जाट “ग़दर” नाम से अपना गैंग चलाता है जिसमें करीब 200 से ज्यादा बदमाश शामिल हैं। आरोपी ने पहली बार 2007 में हत्या की थी। नवीन जाट की क्रिमिनल हिस्ट्री में एक लड़की के कत्ल की वारदात भी शामिल हैं। उसने पूछताछ में करीब 17 हत्या करने की बात कबूल की है। वह  ज़्यादातर हत्या पानी में डुबोकर करता था ताकि पुलिस को एक दुर्घटना लगे और वह आसानी से बच निकले। यह इतना शातिर अपराधी था कि किसी से भी हत्या का भय होने पर उसे तत्काल मार देता था।