goa-bar-row-shiv-sena-mp-priyanka-chaturvedi-supports-smriti-irani-says-don-t-defame-18-year-old-child

    Loading

    नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की बेटी पर गोवा में अवैध बार चलाने का आरोप लगाया है। अब इस मामले में अब शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने स्मृति ईरानी का साथ दिया है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए स्मृति ईरानी का बचाव किया है।

    स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की बेटी का नाम लिए बिना प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, “18 साल के बच्चों को पता नहीं होगा कि भारत में रेस्तरां चलाने के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया क्या है। राजनीति को अलग रखते हुए, मैं 19 साल के बच्चे की मां के तौर पर बात कर रही हूं।”

    प्रियंका चतुर्वेदी के ट्वीट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे सवाल कर दिया। उसने पूछा कि क्या वह यही बात तब भी कहतीं जब यह आरोप सामान्य नागरिक के खिलाफ लगा होता। इस पर प्रियंका ने कहा, “मेरा भाई किसी तरह के विशेषाधिकार प्राप्त बैकग्राउंड से नहीं आता था। 18 साल की उम्र में उसने भी यही सपना देखा। मुंबई में अपने सपने को साकार करने की कोशिश में उसे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। साथ ही उसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। तो हां, मुझे पता है कि मैं किस बात को लेकर चिंतित हूं।”

    दरअसल, कांग्रेस ने शनिवार को  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में अवैध बार चलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने मंत्रिमंडल से इरानी को बर्खास्त करना चाहिए। कांग्रेस के मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, “केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। गोवा में उनकी बेटी द्वारा चलाए जा रहे रेस्त्रां पर शराब परोसने के लिए फर्जी लाइसेंस जारी करवाने का आरोप लगा है और यह कोई ‘सूत्रों के हवाले से’ या फिर एजेंसियों की ओर से राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए लगाया गया आरोप नहीं है, बल्कि आरटीआई के तहत प्राप्त जानकारी में खुलासा हुआ है।”

    कांग्रेस के आरोप के बाद स्मृति ईरानी ने इस मामले में कांग्रेस नेता और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही हैं।स्मृति ईरानी ने आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा था, “दो अधेड़ उम्र के पुरुषों ने एक 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया है। उस लड़की का दोष यह है कि उस लड़की की मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा। जिस 18 साल की लड़की की इज्जत पर कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने आज हमला किया, उस लड़की का दोष यह है कि उसकी मां स्मृति ईरानी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है। वो 18 साल की लड़की जो कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढ़ती है, उसका दोष यह है कि उसकी मां ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी की 5,000 करोड़ की लूट के ऊपर प्रेस वार्ता की।”