Pic : Google Doodle
Pic : Google Doodle

Loading

नई दिल्ली : आज दुनियाभर में विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) मनाया जा रहा है। जिसके पीछे का उद्देश्य प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना है। तो वहीं गूगल ने भी डूडल के जरिए इस खास दिन को सेलिब्रेट किया है। बता दें कि आज का डूडल लोगों को पर्यावरण के अनुकूल होने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, इस बात पर प्रकाश डाल रहा है कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हम सभी बड़े और छोटे तरीकों से एक साथ कैसे काम कर सकते हैं।

आज का गूगल डूडल क्यों है खास?

वैसे तो गूगल डूडल के जरिए सबसे खास और महत्वपूर्ण दिनों को सेलिब्रेट किया जाता है। मगर आज का गूगल डूडल (Google Doodle) इसलिए भी खास है क्योंकि यह बताता है कि हम दुनियाभर में सबसे खराब क्लाइमेट चेंज के प्रभाव के बीच अंतर ला सकते हैं। कैसे हमारी पृथ्वी को बचाने के लिए कैसे प्रत्येक व्यक्ति और समुदाय मिलकर काम कर सकते हैं। जिस तरह से हम यात्रा करते हैं, जिस बिजली का हम उपयोग करते हैं, जो खाना हम खाते हैं, और जो भी चीजें हम खरीदते हैं।

क्या है विश्व पृथ्वी दिवस?

पृथ्वी जिसपर पूरा संसार टिका हुआ है। यह हमारे लिए बहुत ज्यादा मायने रखती है। मगर इसके बावजूद भी अंधाधुंध पेड़-पौधे की कटाई हो रही है। कई ऐसी गतिविधियां हो रही है जो पृथ्वी को नुकसान पहुंचा रही है। जिसकी वजह से क्लाइमेट में भी काफी बदलाव देखने को मिलता है। जैसे बेमौसम बारिश, बाढ़, ज्यादा गर्मी और ऑक्सीजन काम होना ऐसी तमाम दिक्कतों का आज हमें सामना करना पड़ता है।

पर्यावरण जागरूकता

ऐसे में’ विश्व पृथ्वी दिवस’ (World Earth Day) के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि लोगों को पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने वाली तमाम चीजों के प्रति भी जागरूक किया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य कारण पर्यावरण जागरूकता, स्थिरता और संरक्षण को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों का आयोजन और प्रोत्साहन करना है।