tiranga
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: इस साल देश अपनी आजादी का 75वां (Independence Day 2022) सालगिरह मनाएगा। ऐसे में देशभर में अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है। वहीं, इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान की शुरुआत की है। जहां देशवासियों से अपील की जा रही है कि, वह अपने घर पर तिरंगा फहराए। इस अभियान से जुड़ने पर लोगों को इसका सर्टिफिकेट (Certificate) भी दिया जाएगा। 

    दरअसल, हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने वाले लोग अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाकर इसका सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रिंट निकालकर अपने घर पर ही रख सकते हैं। इसका प्रोसेस काफी आसान है। इस सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने के लिए लोगों को केवल कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। तो चलिए आपको बताते हैं इस सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने का पूरा तरीका। 

    जाने पूरा प्रोसेस

    • हर घर तिरंगा अभियान सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट Har Ghar Tiranga पर जाएं। 
    • इसके बाद आपको ऑरेंज कलर में दिख रहे Pin a Flag ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
    • फिर अपना नाम और मोबाइल नंबर के साथ एक प्रोफाइल पिक्चर डालें। हालांकि, प्रोफाइल पिक्चर को आप स्किप भी कर सकते हैं।
    • इसके बाद आपकी लोकेशन का एक्सेस मांगा जाएगा। इसे एक्सेस दे दें। इसके बाद नेक्स्ट पर क्लिक करें। 
    • अगले स्टेप में आप अपने तिरंगा की पॉजिशन को मार्क करें। 
    • पॉजिशन मार्क करते ही आपका सर्टिफिकेट तैयार हो जाएगा। 
    • इसके बाद आप इस सर्टिफिकेट को डाउनलोड या शेयर कर सकते हैं। 
    • सर्टिफिकेट आपके फोन में PNG इमेज के फॉर्मेट में डाउनलोड होगा।