haryana
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली.  हरियाणा (Haryana) से आ रही सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के महेंद्रगढ़ (Mahendragarh) में गणपति विसर्जन के दौरान झगड़ोली नहर में गणेश जी की प्रतिमा के साथ 8 लोग बह गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई है। वहीं, सोनीपत में यमुना नदी में भी 3 की मौत हो गई है, वहीं2 अभी लापता हैं। 

    घटना के अनुसार, हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत में गणेश विसर्जन के दौरान 2 बड़े हादसे हुए। यहां कनीना-रेवाडी रोड पर स्थित गांव झगड़ोली के पास नहर में गणेश प्रतिमा विसर्जित करने गए 9 लोग पानी के तेज बहाव के साथ अचानक बह गए। इसमें से देर रात आठ लोगों को नहर से बाहर निकाला गया। इनमें से 4 की मौत हो गई। अन्य 4 की हालत बहुत गम्भीर है। इसी तरह सोनीपत में यमुना घाट पर भी 3 की डूबने से असामायिक मौत हो गई है।

    इधर हरियाणा के CM मनोहर लाल ने इन दोनों घटनाओं पर गहरा शोक प्रकट किया है।  इस घटना पर उन्होंने दुःख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि, इन दोनों घटनाओं में युवाओं की असामयिक मौत की घटना दिल दहलाने वाली है।  इस मुश्किल समय में वह उनके परिवार के साथ खड़े हैं।  उन्होंने लिखा है कि राज्य में और भी ऐसी घटनाएं हुई है।  हालांकि NDRF की टीमों ने इनमें से सभी को बचा लिया है।