New Delhi: BJP National General Secretaries Tarun Chugh and Vinod Tawde and BJP leader Manjinder Singh Sirsa with former ambassador of India to US Taranjit Singh Sandhu as the latter joins the party, in New Delhi, Tuesday, March 19, 2024. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI03_19_2024_000162B)
New Delhi: BJP National General Secretaries Tarun Chugh and Vinod Tawde and BJP leader Manjinder Singh Sirsa with former ambassador of India to US Taranjit Singh Sandhu as the latter joins the party, in New Delhi, Tuesday, March 19, 2024. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI03_19_2024_000162B)

Loading

चंडीगढ़: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने मंगलवार को आठ विधायकों को मंत्री बनाकर पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया।सैनी और पांच मंत्रियों ने पिछले सप्ताह शपथ ली थी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यहां राजभवन में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।हिसार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कमल गुप्ता ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।  गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली। वह पूर्ववर्ती मनोहर लाल मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे।

इसके बाद फरीदाबाद के बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा, अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल, महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी से विधायक अभय सिंह यादव, कुरुक्षेत्र के थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, भिवानी के बवानी खेड़ा से विधायक बिशंबर सिंह वाल्मीकि और गुरुग्राम के सोहना से विधायक संजय सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

हालांकि सैनी के कैबिनेट में अनिल विज को जगह नहीं मिली है। विज मनोहर लाल खट्टर सरकार में गृहमंत्री रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर अनिल विज नाराज हैं। वे 12 मार्च को सीएम के शपथ में शामिल नहीं हुए थे।

जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हो सकते हैं। मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी ने 12 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ पांच मंत्रियों को भी कैबिनेट में जगह दी गई।