Holi ka Dahan
ANI Photo

    Loading

    नई दिल्ली. देश भर में गुरुवार को कोविड प्रोटोकॉल के साथ होलिका दहन (Holika Dahan) पर्व मनाया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लोगों ने होलिका दहन किया। यह त्योहार वसंत फसल के मौसम के आगमन का प्रतीक है। उमंग, उल्लास, खुशियों और रंगों का यह त्योहार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। शास्त्रों में फाल्गुन पूर्णिमा का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि होलिका की अग्नि की पूजा करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं।

    दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में लोगों ने होलिका दहन किया और पूजा की।

    पंजाब | अमृतसर में लोगों ने किया ‘होलिका दहन’, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

    जम्मू और कश्मीर: जम्मू के गजानसू इलाके में बीएसएफ के जवानों ने गाने और डांस के साथ रंगों से मनाई होली

    उत्तर प्रदेश: स्थानीय कलाकारों ने आज वाराणसी के गंगा घाट पर होली के अवसर पर गीत गाए

    मध्य प्रदेश: उज्जैन में महाकाल वन के पास महाकाल शयन आरती भक्त मंडल द्वारा होली 2022 का उत्सव एक दिन पहले पूरे जोरों पर है।

    पश्चिम बंगाल: एलजीबीटी समुदाय के लोग फूलों और रंगीन ‘अबीर’ के साथ होली मनाते हैं। इस दौरान वे कोलकाता में गाने की धुन पर नाचे और गाने भी गाए। ट्रांसजेंडर कम्युनिटी बोर्ड सदस्य रंजीता सिन्हा ने कहा, “हम समाज द्वारा हाशिए पर हैं। हम प्यार और खुशी फैलाने के लिए होली मना रहे हैं।