icgs
MVकेम प्लूटो को ICGS प्लूटो ने बचाया

Loading

नई दिल्ली: जहां बीते शनिवार को अरब सागर में भारत जा रहे एक मर्चेंट शिप एमवी केम प्लूटो (MV Chem Pluto)  पर एक संदिग्ध ड्रोन ने हमला कर दिया था। इस शिप में 20 भारतीय और एक वियतनामी चालक दल के सदस्य के साथ मौजूद थे। हालांकि, भारतीय तटरक्षक जहाज ICG विक्रम (Indian Coast Guard Ship Vikram) द्वारा सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं मामले पर नए अपडेट के अनुसार भारतीय तटरक्षक जहाज विक्रम एमवी केम प्लूटो की सुरक्षा कर रहा है और उनके कल यानी सोमवार तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। 

एमवी केम प्लूटो सुरक्षित कल तक पहुंचेगा मुंबई

मामले पर ICG द्वारा जानकारी दी गई कि, ICG जहाज विक्रम फिलहाल एमवी केम प्लूटो की सुरक्षा कर रहा है और उनके कल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। ICGS विक्रम बीते शनिवार शाम ही संकटग्रस्त जहाज पर पहुंच गया था और इस समय यह भारतीय जल क्षेत्र में घूम रहा है। 

जानकारी दें कि यह मर्चेंट शिप एमवी केम प्लूटो, सऊदी अरब की बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आ रहा था। कथित तौर पर इस मर्चेंट शिप ने बीते 19 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात से अपनी यात्रा शुरू की थी। भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने कहा कि एमवी केम प्लूटो ने लगभग 11 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। एमवी केम प्लूटो ने भी ICGS विक्रम द्वारा एस्कॉर्ट करने का अनुरोध किया था और 25 दिसंबर यानी आगामी सोमवार तक उसके मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

अमेरिका का बड़ा बयान 

वहीँ इस मामले में रॉयटर्स की मानें तो पेंटागन ने कहा कि, हिंद महासागर में केम प्लूटो पर ईरान की ओर से एक तरफा हमला करने वाले ड्रोन से भारत के तट से 200 समुद्री मील दूर हमला हुआ । पेंटागन के बयान के अनुसार ये 2021 के बाद से कमर्शियल शिप पर सातवां बड़ा ईरानी हमला है।