zahad
Pic: The Mooknayak English

    Loading

    नई दिल्ली/कोझिकोड. केरल (Kerela) से मिली एक रोचक खबर के अनुसार यहां के एक ट्रांस कपल (Transgender Couple) ने अब एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। ऐसी भी माना जा रहा है कि, यह देश में पहली बार ऐसा हुआ है। गौरतलब है कि, हाल ही में कोझिकोड के रहने वाले ट्रांस कपल जिया और जहाद ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर की थीं। 

    वहीं बीते बुधवार यानी 8 फरवरी को बच्चे का जन्म एक सरकारी अस्पताल में हुआ है। मामले पर समाचार एजेंसीANI के मुताबिक, जिया पवल ने जानकारी दी कि, बच्चे का जन्म सुबह 9:30 बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन के माध्यम से हुआ है। इसके साथ ही जिया ने यह भी बताया कि बच्चा और उनका पार्टनर जहाद दोनों ठीक और स्वस्थ्य हैं। आपको बता दें कि, डिलीवरी जहाद की हुई है। हालांकि, कपल ने नवजात शिशु की लैंगिक पहचान बताने से अभी साफ़ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं।

    माता-पिता बनने का सपना अब पूरा 

    दरअसल खुद जिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम के जरिये घोषणा की थी कि जहाद 8 महीने से प्रेग्नेंट है। जिया ने अपने एक एक इंस्टा पोस्ट में लिखा था, ”हम मां बनने के मेरे सपने और पिता बनने के उसके ख्वाब को साकार करने वाले हैं। आठ महीने का बच्चा अब (जहाद के) पेट में है। हमें जो पता चला है, उसके अनुसार यह भारत में पहली ट्रांस पुरुष की प्रेग्नेंसी है।”

    इसके साथ ही जिया पावल ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘हम अपने मां बनने के सपने और उसके पिता बनने के सपने को साकार करने वाले हैं। आठ महीने का बच्चा जहाद के पेट में है। हमें जो पता चला है, वह पहला ट्रांसजेंडर पुरुष है, जो बच्चे को जन्म देगा।’ बता दें कि पावल और जहाद पिछले तीन साल से एक साथ रह रहे हैं।

    दोनों ने ही कराया था अपना सेक्स चेंज

    मामले पर मिली जानकारी के अनुसार, पावल और जहाद दोनों अपने लिंग बदलने के लिए हार्मोन थेरेपी से भी गुजरे थे, लेकिन बच्चा पैदा करने के लिए थेरेपी को रोकना पड़ा था। जानकारी हो कि, जहां पावल एक पुरुष थीं, जो लिंग बदलकर महिला ट्रांसजेंडर बनीं और जहाद एक लड़की थी, जो लिंग बदलकर अब पुरुष ट्रांसजेंडर बने। ऐसे में देश में अब यह ऐसा पहला मामला है, जब एक पुरुष ट्रांसजेंडर बच्चे को जन्म दिया है।