Congress leader Sukhjinder Singh Randhawa
ANI Photo

    Loading

    चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस में अंतरकलह जारी है। पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए सुखजिंदर रंधावा का नाम फाइनल होने के बाद कांग्रेस आलाकमान की बैठक शुरू है। इसी बीच नए मुख्यमंत्री के नाम पर फिर पेच फंस गया है। कांग्रेस का एक गुट दलित चेहरे को बनाना मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है।

    कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार कांग्रेस एक गुट ने सुखजिंदर रंधावा को मुख्यमंत्री बनाने का विरोध किया है। उनका कहना है कि पंजाब का नया मुख्यमंत्री एक दलित होगा। इसी कारण औपचारिक तैर पर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी हो रही है।

    कांग्रेस का एक गुट ने नए मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत चन्नी के नाम को आगे किया है। लेकिन अभी भी पंजाब के नए मुख्यमंत्री की रेस में सुखजिंदर रंधावा का नाम सबसे आगे चल रहा है। बताया जा रहा है कि 6.30 बजे तक कांग्रेस आलाकमान नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जायेगा।

    होंगे दो डिप्टी CM

    पंजाब के लिए कांग्रेस ने दो डिप्टी सीएम का नाम भी तय कर लिया है। दलित समुदाय से आने वाली अरुणा चौधरी पंजाब की डिप्टी सीएम बनेंगी, जबकि हिन्दू कोटे के तहत भारत भूषण आशू को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।