VACCINE
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. दोपहर की बड़ी खबर के अनुसार, भारत (India) ने आज 200 करोड़ वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं भारत चीन के बाद ऐसा करने वाला दूसरा देश बन गया है। गौरतलब है की देश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए फिलहाल तेजी से वैक्सीनेशन जारी है। वहीं अब लोगों को इसकी बूस्टर भी डोज लगाई जा रही है। 

    वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 रोधी टीकों की 200 करोड़ खुराक दिए जाने की उपलब्धि पर प्रशंसा जताई है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत ने अब तक COVID-19 वैक्सीन की 2 बिलियन खुराक को पार कर लिया है।ये लक्ष्य हमने केवल 18 महीने के भीतर पूरा किया है, मैं इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य कर्मियों और नागरिकों को बधाई देता हूं।”

    गौरतलब है कि, देश में फिलहाल भारत (India) में बीते 24 घंटों में COVID-19 (Corona) के 20,528 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इससे 49 लोगों की मौतें हुई है। वहीँ फिलहाल देश में सक्रिय मामले 1,43,449 हो गए हैं। वहीँ अब तक के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 200 करोड़ वैक्सीनेशन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।