
नई दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को देश की जेलों में बंद 17 पाकिस्तानी नागरिकों को उनके वतन वापस भेज दिया। यहां पाकिस्तान उच्चायोग ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान के मिशन ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान उच्चायोग, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अथक प्रयासों और भारतीय पक्ष के सहयोग के बाद भारत की जेलों में बंद 17 पाकिस्तानी नागरिकों को आज अटारी-वाघा सीमा के रास्ते वापस भेजा गया।” इसने कहा, ‘‘सभी पाकिस्तानी कैदी अपनी सजा पूरी करके भारत से वापस जाएं, इस दिशा में हमारे प्रयास जारी रहेंगे।”
17🇵🇰nationals imprisoned in India were repatriated today via Attari-Wagah border after hectic efforts of @PakinIndia & @ForeignOfficePk & cooperation of Indian side. Our efforts will continue to repatriate all 🇵🇰 prisoners from India on completion of their sentences. pic.twitter.com/YBamljP1NC
— Pakistan High Commission India (@PakinIndia) January 27, 2023
भारत ने एक जनवरी को देश की जेलों में बंद 339 पाकिस्तानी असैन्य कैदियों और 95 पाकिस्तानी मछुआरों की सूचियां पाकिस्तान के साथ साझा की थीं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी थी। इसने कहा था कि पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में बंद 51 असैन्य कैदियों और 654 मछुआरों की सूचियां साझा की थीं, जो भारतीय हैं या भारतीय माने जाते हैं।