bilawal
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) को SCO समिट (SCO Summit) में शामिल होने का न्योता भिजवाया है। ये बैठक गोवा में होने वाली है। जानकारी के अनुसार भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के माध्यम से पाकिस्तानी विदेश मंत्री को बैठक के लिए मई के पहले सप्ताह में गोवा आने का महत्वपूर्ण निमंत्रण भेजा गया है।

    गौरतलब है कि SCO यानी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन का गठन 2001 में हुआ था। वहीं SCO एक पॉलिटिकल, इकोनॉमिकल और सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन है। वहीं भारत, रूस, चीन और पाकिस्तान समेत इसके कुल 8 स्थाई सदस्य हैं।

    अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा में इस बैठक का आयोजन आगामी 4 और 5 मई को हो सकता है। वहीं दिलचस्प बात यह है कि अगर पाकिस्तान न्योता स्वीकार करता है तो यह लगभग 12 वर्षों में इस तरह की उसकी पहली यात्रा होगी। पता हो कि, हिना रब्बानी खार जुलाई 2011 में भारत आने वाली अंतिम पाकिस्तानी विदेश मंत्री रहीं थीं।बता दें कि बीते 8 सालों में भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब हुए हैं।

    जानकारी हो कि, SCO में भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान की  ही तरह ऐसा ही निमंत्रण मध्य एशियाई देशों के साथ चीन और रूस के विदेश मंत्रियों को भी भेजा गया है।