unesco

Loading

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार यूनेस्को साल 2024 (UNESCO) के अपने पहले वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के सेशन की शुरुआत भारत से करने जा रहा है। ऐसे में भारत पहली बार यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के 46वें सेशन की अध्यक्षता और मेजबानी करेगा। बता दें कि यह आयोजन आगामी 21 से 31 जुलाई तक नई दिल्ली में होगा। यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी शर्मा ने इस बाबत जानकारी दी है।

क्या है वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी

वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी या यूँ कहें कि विश्व धरोहर समिति 16 नवंबर साल 1972 को अपने सत्रहवें सत्र में यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन द्वारा अपनाए गए विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण से संबंधित कन्वेंशन के तहत स्थापित किया गया था। इसमें एक समिति के सदस्य का कार्यकाल 6 वर्षों के लिए होता है, लेकिन अधिकांश देश स्वेच्छा से केवल चार वर्षों के लिए समिति का सदस्य बनना चुनती हैं, ताकि अन्य देशों को समिति में रहने का अवसर मिल सके।

वर्तमान विश्व धरोहर समिति की 21 देशों के नाम निम्नलिखित हैं:

अर्जेंटीना, बेल्जियम, बुल्गारिया, यूनान, भारत, इटली, जमैका, जापान, कजाखस्तान, केन्या, लेबनान, मेक्सिको, कतर, कोरियान, गणतन्त्र, रवांडा संत विंसेंट अँड थे ग्रेनडीनेस, सेनेगल, तुर्किये, यूक्रेन, वियतनाम और जाम्बिया

जानकारी दें कि बीते सितंबर 2023 को नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र शांतिनिकेतन ने यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में एक प्रतिष्ठित स्थान अर्जित किया है।शांतिनिकेतन को प्रतिष्ठित सूची में शामिल करने का निर्णय सऊदी अरब में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 45 वें सत्र के दौरान किया गया था।