‘इन’ 10 नेताओं ने जीता लोगों का दिल, लिस्ट में राहुल गांधी भी शामिल

Loading

नई दिल्ली: साल 2023 (Year Ender News) जाते जाते देश को कई अच्छी बुरी यादें दे गया। फिर चाहे आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय हो या फिर भगवान राम लल्ला की अयोध्या नगरी सजना हो, वही इस साल मणिपुर हिंसा को भी कोई नहीं भूल सकता। ऐसे में इस साल में देश की राजनीति की बात करें तो कई नेता चर्चा में रहे, कोई अपने नेतृत्व की वजह से चर्चा में रहे तो कोई अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में चाहे रहे। आइए आज हम 2023 को अलविदा करते करते आपको देश के सर्वाधिक 10 सबसे लोकप्रिय(India Top 10 Leaders)  नेताओं के बारे में बताने जा रहे है। 

नरेंद्र मोदी 

 

आज देश और दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चित व्यक्तित्व कोई है, तो वो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) है। उन्हें बड़ों से लेकर बच्चों तक हर कोई जानता है। अपने कुशल नेतृत्व और शानदार भाषणों की वजह से उन्होंने लोगों के दिलों पर कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी है। जी हां देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता में पहले स्थान पर नरेंद्र मोदी है। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है। मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार पीएम मोदी 76% की अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता हैं। उन्होंने इन 9 वर्षों में न केवल देश की स्थिति सुधारी है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश को सम्मान दिलाया है। 

अमित शाह

  

देश में प्रधानमंत्री मोदी के बाद सबसे ज्यादा जिसका रुतबा है वह है देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah)। अमित शाह बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए मशहूर है, इसलिए इन्हें देश के लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। हाल ही में अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गलतियों से पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POK) बना, लेकिन यह हमारा है। नरेंद्र मोदी के बाद अमित शाह को देश का नेतृत्व करने वाले नेताओं में देखा जाता है। 

राहुल गांधी 

विपक्षी नेताओं में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के चाहने वालों की भी कमी नहीं है। भले ही देश के पहले लोकप्रिय नेता के नाम पर सबसे पहले मोदी का नाम आता है, लेकिन आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता भी बढ़ गई है। देश में अब ऐसी चर्चाएं है कि प्रधानमंत्री पद के लिए दूसरे स्थान पर राहुल गांधी है। राहुल बेबाकी से अन्याय-अत्याचार और लोगों के अधिकारों के लिए सरकार से सवाल पूछते है। एक मजबूत विपक्षी नेता के तौर पर राहुल गांधी काफी लोकप्रिय है। बेरोजगारी का मुद्दा हो या फिर देश की किसानों की समस्या, राहुल विपक्षी नेता के नाते यह मुद्दे सरकार के सामने रखते है और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए इन दिनों वे आम जनता से मिल रहे है, यही वजह है कि वे वर्तमान में देश को लोकप्रिय नेताओं में से एक है। 

नितिन गडकरी 

 

देश के लोकप्रिय नेता की बात करें और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी (Nitin Gadakari) का नाम सामने न आये ऐसा हो नहीं सकता। नितिन गडकरी देश के एक ऐसे नेता है, जिनकी तारीफ विपक्ष भी करता है। विपक्षी नेता सोनिया गांधी ने नितिन गडकरी के काम की तारीफ की है। अपने काम को केंद्र स्थान पर रख कर काम करने वाले गडकरी ने अपने कामों से देश की जनता के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। आज देश का कोना-कोना चमकाने का जिम्मा गडकरी ने अपने कंधों पर उठाया, विवादित राजनीती के परे वो अपने काम में विश्वास रखते है और जनता से किये वादों को पूरा करने के लिए लगातार काम करते है। देश की राजनीती की बाद करे तो गडकरी एक ऐसे नेता है जिनका दामन पूरी तरह से बेदाग है। इनके द्वारा किये गए कार्यों की वजह से देश की जनता इनसे खूब प्यार करती है। 

शिवराज सिंह चौहान 

मध्य प्रदेश का नाम लेते ही सबसे पहले आंखों के सामने शिवराज सिंह चौहान का चेहरा आता है। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) एक ऐसे नेता है, जिन्होंने MP में लगातार 20 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में काम किया है। लगातार चार बार शिवराज का मुख्यमंत्री बनने से ही हम अंदाजा लगा सकते है कि इनकी लोकप्रियता कितनी है। इन्होंने मध्य प्रदेश में न केवल युवाओं के लिए बल्कि वहां के सभी बेटी और महिलाओं के हित में कई योजनाएं निकाली है। जब वे 5 वीं बार मुख्यमंत्री नहीं बने तब मध्य प्रदेश की महिलाएं उनके पास रोने लगी जिसका वीडियो हाल ही में सामने आया था। BJP के वरिष्ठ शिवराज को MP की जनता प्यार से मामा पुकारती है। बचपन में ही शिवराज सिंह भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस की छात्र शाखाओं से जुड़ गए और महज 13 साल की उम्र में उन्होंने 1972 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हाथ थाम लिया यही से शिवराज ने अपना आगे का सफर तय किया। 

रेवंत रेड्डी 

BJP को हराने वाले रेवंथ रेड्डी (A Revanth reddy) की देश में खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में देश के पांच बड़े राज्यों में विधान सभा चुनाव हुआ है। इन पांच राज्यों में से 3  राज्यों में BJP ने जीत हासिल की केवल तेलंगाना में ही कांग्रेस की सरकार आई। आपको बता दें कि रेवंत का राजनीतिक करियर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने एक नहीं बल्कि कई राजनीतिक दलों के साथ काम किया है। आज वो देश के लोकप्रिय नेता के तौर पर उभरे है। जानकारी हो कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले भी रेवंत रेड्डी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे तो उनके समर्थन में ‘सीएम-सीएम’ के नारे लगाए गए। इसी से हम समझ सकते है की रेवंत रेड्डी तेलंगाना में कितने लोकप्रिय है। तेलंगाना में कांग्रेस को जीताकर रेवंत रेड्डी ने पार्टी को संजीवनी देने का काम किया है।  

अरविंद केजरीवाल 

 

जहां देश के ज्यादातर हिस्सों में भाजपा अपनी जगह पक्की कर रही है, वही कुछ ऐसे बड़े राज्य भी है जहां आम आदमी पार्टी ने अपने पैर जमा दिए है। देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ऐसे कार्य कर रहे है कि अब कहा जा रहा है कि वहां सत्ता से AAP को हटाना बाकि पार्टियों के लिए मुश्किल हो रहा है। अन्ना हजारे के साथ किये आंदोलन से देश के सामने आये केजरीवाल ने कुछ देर बाद अपनी अलग राह पकड़ ली और आंदोलन से अलग होकर राजनीतिक दल बनाया। IRS से दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने तक का अरविंद केजरीवाल  का सफर काफी दिलचस्प रहा है। 28 दिसंबर 2013 को पहली बार दिल्ली के केरीवाल मुख्यमंत्री बने थे। अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छोड़कर अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में प्रवेश किया था और आज दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के एक और बड़े राज्य यानी पंजाब में भी केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सस्ता में है। केजरीवाल देश का एक ऐसा राज्य है जो 200 यूनिट तक की बिजली अपनी जनता को मुफ्त दे रहा है, इसी वजह से केजरीवाल दिल्ली में लोकप्रिय है। वहीं विपक्षी इसे मुफ्त की रेवड़ियां बाटना कह रहा है। 

नवीन पटनायक 

लगातार पांच बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) का राजनीतिक सफर बहुत रोचक रहा है। उनके सत्ता में रहने का कार्यकाल देख कर ही हम अंदाजा लगा सकते है कि वे ओडिशा की जनता के कितने करीब है। उनके सौम्य व्यवहार की वजह से वे देश में लोकप्रिय नेता बने है। भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होना हो या फिर गरीब-समर्थक नीतियों पर आगे बढ़ना होगा, इन सभी के परिणामस्वरूप ओडिशा में एक बड़ा समर्थन आधार विकसित हुआ है, जिसने उन्हें लगातार पिछले पांच कार्यकालों में सत्ता में पहुंचाया है। देश के लोक प्रिय नेता की लिस्ट में नविन पटनायक अपनी काम की वजह से अपना नाम बनाये हुए है। 

ममता बनर्जी 

पश्चिम बंगाल का नाम लेते ही सबसे पहले ममता बनर्जी का नाम ही लोगों को सामने आता है। देश की राजनीति के दिग्गज नेताओं में ममता बनर्जी का नाम आता है। पश्चिम बंगाल में ममता काफी लोकप्रिय है, हालांकि लोगों का इस बारे में मानना है कि वह जातिगत आधार पर और समुदाय विशेष के कारण ही मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान है। बता दें कि अपनी कड़वी बोली से ममता हमेशा से ही चर्चा में रही है। अबे विवादित बयानों की वजह से  ममता हमेशा सुर्ख़ियों में बानी रहती है। आपको बता दें कि बंगाल की दीदी ममता का देश की राजनीती में बहुत बड़ा नाम है। ममता बंगाल की पहिली महिला मुख्यमंत्री है, जो काफी लोकप्रिय है। बंगाल की राजनीति में ममता इतनी लोकप्रिय है कि वह लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे 

गांधी परिवार के अलावा कांग्रेस की बागड़ोर संभालने की जिम्मेदारी मल्लिकार्जुन खड़गे को मिली है। देश के कद्दावर नेता में मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम शामिल है। अपने पांच दशकों से अधिक के राजनीतिक जीवन में खड़गे ने कुशलता से कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली और राजनीति तथा सत्ता के तमाम उतार-चढ़ावों के बावजूद गांधी परिवार के प्रति पूरी दृढ़ता के साथ वफादार बने रहे। कभी नहीं हारने वाले नेताओं के तोर पर मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आता है। जिस तरह आज वर्तमान में देश की समस्यों को खुलकर सरकार के सामने रख रहे इस वजह से वह देश के लोकप्रिय नेताओं में से एक है।