GUNNER'S-DAY
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली: किसी भी देश के लिए, उसकी सुरक्षा बहुत संवेदनशील विषय होता है। लेकिन इन मामलों में भारत बहुत खुशकिस्मत है कि, उसके रणबांकुरों के हाथ में उसका भविष्य सुरक्षित है। इसी क्रम में आज यानी गुरूवार 28 सितंबर को भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट (Artillery Regiment) अपना 197वां स्थापना दिवस मना रही है। 

जानकारी दें कि, 28 सितंबर 1827 को भारत की पहली आर्टिलरी यूनिट की स्थापना हुई थी। महज 2।5 इंच आर्टिलरी गन से शुरुआत करने वाली इस रेजिमेंट के पास अब दुनिया के सबसे आधुनिकतम हथियार का समावेश हैं। इसी रेजिमेंट के स्थापना दिवस को गनर्स डे (gunner’s day) के तौर पर भी जाना जाता है। भारतीय सेना ने इस खास मौके की बधाई भी धुआंधार तरीके से दी है।

दरअसल भारतीय सेना के सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ से शेयर किए गए वीडियो में आर्टिलरी रेजिमेंट का जबरदस्त दमखम दिखाया गया है। इस जारी वीडियो को जहां एक ओर गनर्स डे के शुभकामना संदेश के तौर पर देखा जा रहा है तो दूसरी ओर इसे सीमापार बैठे दुश्मनों के लिए भी एक कड़ा और सीधा संदेश माना जा रहा है। देखें वीडियो-

आर्टिलरी रेजिमेंट के पास मौजूद मिसाइलों, हथियारों का बेहतरीन और आधुनिकतम जखीरा
पाठकों को जानकारी दें कि, देश कि इस सबसे पुरानी आर्टिलरी रेजिमेंट के पास आज शानदार बैलिस्टिक मिसाइल, मल्टि बैरल रॉकेट लॉन्चर्स, हाई मोबिलिटी गन्स, यूएवी और इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स डिवाइसेस का नवीनतम और जबरदस्त जखीरा है। यह भी बता दें कि, रेजिमेंट के नाम आजादी से लेकर अब तक एक अशोक चक्र, सात महावीर चक्र, नौ कीर्ति चक्र, 101 वीर चक्र, 63 शौर्य चक्र, 485 सेना मेडल जैसे सम्मान हैं। कारगिल के युद्ध बारे में तो हम सब जानते ही हैं जब इस रेजिमेंट के बोफोर्स के दमखम ने कैसे युद्ध में एक निर्णायक भूमिका अदा की थी। देखा जाए तो भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट हमारे देश की आन-बाण और शान है।