harjot
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. एक अन्य बड़ी खबर के अनुसार दिल्ली के रहने वाले हरजोत सिंह (Harjot Singh) जो कि यूक्रेन (Ukraine) में चल रहे युद्ध के दौरान गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल (Bullet Injury) हो गए थे। उन्हें अब भारत सरकार वतन वापस लेकर आ रही है, आज यानी सोमवार को हरजोत सिंह को ऑपरेशन गंगा के तहत दिल्ली लाया जाएगा।

    इस बाबत केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी, उन्होंने कहा कि, “हरजोत सिंह वह भारतीय हैं जिन्हें कीव में युद्ध के दौरान गोली लग गई थी, अफरा तफरी में उनका पासपोर्ट भी गुम हो गया था, अब मैं सहर्ष सूचित कर रहा हूं कि हरजोत सोमवार भारत हमारे साथ पहुंच रहे हैं, आशा है घर का खाना और देखभाल के साथ शीघ्र ही स्वास्थ्यवर्धन हो जाएंगे।”

    आज हरजोत पहुंचेंगे भारत

    गौरतलब है कि हरजोत के परिवार वालों ने भारत सरकार से उन्हें वतन वापस लाए जाने की अपील की थी। वहीं हरजोत सिंह की मां ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई थी, कि उनके बेटे को सही सलामत जल्द से जल्द भारत लाया जाए। जिसके बाद बीते 6 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की ओर से ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी गई है, कि भारत सरकार सोमवार को हरजोत सिंह को वतन वापस लेकर पहुंच रही है।

    27 फरवरी को यूक्रेन में हुए थे गोली से जख्मी 

    बता दें कि हरजोत के परिवार वालों ने बताया था कि, बीते 2 मार्च को उनकी जब हरजोत सिंह से बात हुई थी,तो  उन्होंने यह बताया था कि उन्हें 27 फरवरी के दिन कीव में 4 गोलियां लगी थी जिसके बाद उन्हें कीव सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इस बाबत हरजोत सिंह ने भी अपना एक वीडियो जारी करते हुए भारत सरकार से अपील की थी कि उन्हें जल्द से जल्द अपने वतन वापस लाया जाए।जिसके बाद आखिरकार उन्हें आज यानी सोमवार को उनकी वतन वापसी हो रही है।