नई दिल्ली: उद्योगपति राहुल बजाज (Rahul Bajaj) ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन 83 वर्ष की उम्र में हो गया है। वह बजाज समूह (Bajaj Group) के अध्यक्ष थे। उन्हें भारत सरकार ने 2001 पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया था। वहीं साल 2006 से 2010 तक वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे।
राहुल बजाज ने पांच दशकों में बजाज समूह को बुलंदियों तक पहुंचने में मदद की है। उनका जन्म 10 जून 1938 को कोलकाता (Kolkata) में हुआ था। उन्होंने बजाज समूह की कमान 60 के दशक में संभाली थी। 2005 में उन्होंने अपना चेयरमैन का पद छोड़ दिया था, जिसके बाद उनके बेटे राजीव बजाज ने ये जिम्मेदारी संभाली थी।
Padma Bhushan-awardee industrialist Rahul Bajaj passes away at the age of 83, tweets Union Minister Nitin Gadkari pic.twitter.com/7FLceiGgxQ
— ANI (@ANI) February 12, 2022
ज्ञात हो कि, राहुल बजाज ने अर्थशास्त्र और कानून की पढ़ाई की थी। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से अर्थशास्त्र में ऑनर्स की डिग्री, बॉम्बे विश्वविद्यालय (Bombay University) से कानून की डिग्री और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (Harvard Business School) से एमबीए की डिग्री हासिल की थी। 2008 में उन्होंने बजाज ऑटो को तीन यूनिट में बांट दिया था। इसमें बजाज ऑटो, फाइनेंस कंपनी बजाज फिनसर्व और एक होल्डिंग कंपनी शामिल है।