ISRO

Loading

नई दिल्ली. जहां एक तरफ भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayan 3) बीते बुधवार (23 अगस्त) को इतिहास रचते हुए चांद के साउथ पोल (South Pole) पर लैंड कर गया। वहीं चांद के साउथ पोल पर अभी तक कोई नहीं पहुंचा था। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है।

इस ऐतिहासिक घटना के बाद ISRO ने ट्वीट किया था कि, “चंद्रयान-3 मिशन का संदेश- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी। चंद्रयान-3 सफल रहा। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश को बधाई।” चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस। सोमनाथ ने कहा था कि, “भारत चंद्रमा पर है।” 

ISRO ने किया ट्वीट डिलीट

इसके बाद से ही ISRO चंद्रयान-3 पर जरुरी घटनाक्रमों पर सोशल मीडिया X पर जानकारियों से भरे संदेश डाल रहा है। लेकिन आज अब से कुछ देर पहले ISRO ने चंद्रयान-3 पर अपना हालिया जारी ट्वीट डिलीट कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर इस ट्वीट के स्क्रीनशार्ट को देखें तो, इसमें लिखा था कि, ISRO ने 23 अगस्त को चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई-उच्च रिज़ॉल्यूशन कैमरा (OHRC) द्वारा ली गयी चंद्रयान-3 लैंडर की तस्वीरें जारी कीं।

इसके साथ ही चंद्रयान-2 का शरारत भरा मेसज था कि, I SPY YOU! लेकिन फिलहाल ISRO ने चंद्रयान-3 पर अपना हालिया जारी ये ट्वीट डिलीट कर दिया है।

जानकारी दें कि, विक्रम लैंडर की लैंडिंग के लाइव टेलीकास्ट में खुद PM मोदी भी दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ISRO से जुड़े हुए थे। तब PM मोदी ने पूरे देश को बधाई देते हुए कहा था कि, जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है। हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। भारत अब चंद्रमा पर है। 

दरअसल अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में लंबी छलांग लगाते हुए भारत का चंद्र मिशन चंद्रयान -3 बीते बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरा था। इसके साथ ही अब भारत अब उन चार विशिष्ट देशों के क्लब में शामिल हो गया है, जो चंद्रमा पर पहुंचे हैं। साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत अब पहला देश है।