isro

Loading

नई दिल्ली: आज यानी शनिवार 17 फरवरी को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) मौसम की सटीक जानकारी देने वाला एक महत्वाकांक्षी सैटेलाइट INSAT-3DS लॉन्च करेगा। आज इस सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर (Satish Dhawan Space Centre) से शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग GSLV Mk II रॉकेट से होगी। उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में यह तैनात होगा।

गौरतलब है कि, बीते 1 जनवरी 2024 को PSLV-C58/EXPOSAT मिशन की लॉन्चिंग के बाद 2024 में ISRO का यह दूसरा मिशन है। यह INSAT-3D सीरीज की सातवीं उड़ान होगी। वहीं इस सीरीज का आखिरी सैटेलाइट INSAT-3DR 8 सितंबर 2016 को लॉन्च किया गया था।

इस बाबत ISRO अध्यक्ष एस सोमनाथ के अनुसार बीते 10 नवंबर 2023 से INSAT-3DS के वाइब्रेशन टेस्ट शुरू हो गए थे। यह 6-चैनल इमेजर और 19-चैनल साउंडर के जरिए मौसम से जुड़ी जानकारी देगा। इसके साथ ही सर्च और रेस्क्यू के लिए जमीनी डेटा और मैसेज भी यह रिले करेगा।

क्या रहेगा INSAT-3DS का काम 

जानकारी दें कि, 2274 किलोग्राम वजनी सैटेलाइट एक बार चालू होने के बाद अर्थ साइंस, मौसम विज्ञान विभाग (IMD), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (एनआईओटी), मौसम पूर्वानुमान केंद्र और भारतीय राष्ट्रीय केंद्र के तहत विभिन्न विभागों को सेवा भी प्रदान करेगा।

इस 51.7 मीटर लंबा रॉकेट इमेजर पेलोड, साउंडर पेलोड, डेटा रिले ट्रांसपोंडर और सैटेलाइट एडेड सर्च एंड रेस्क्यू ट्रांसपोंडर भी ले जाएगा। जिनका उपयोग बादल, कोहरे, वर्षा, बर्फ और उसकी गहराई, आग, धुआं, भूमि और समंदरों पर स्टडी के लिए भी होगा। INSAT-3DS  आज शाम 5.30 बजे लॉन्च धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा।