FILE PHOTO
FILE PHOTO

Loading

नवभारत डिजिटल टीम: पश्चिम बंगाल और पंजाब में ‘इंडिया’ गठबंधन (INDIA Alliance) की सीट शेयरिंग को लेकर अब तक बात नहीं बनी है। वहीं, नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पाला बदलने के बाद विपक्षी गठबंधन बड़ा झटका लगा है। इस बीच झारखंड (Jharkhand) में न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बड़ी बात कही है।

2024 के लिए ही बना इंडिया गठबंधन?

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, जयराम रमेश ने कहा, “इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ही बनाया गया है, जिसमें कुछ दिन पहले तक 28 पार्टियां थी और अब एक पार्टी (जेडीयू) पलटी मारकर वापस एनडीए में चली गई है। अब इंडिया गठबंधन में 27 पार्टियां हैं। झारखंड विधानसभा में भी हम गठबंधन की सरकार में हैं, लेकिन एक दिन कांग्रेस अपनी ताकत से झारखंड में स्वतंत्र सरकार बनाएगी।”

बीजेपी बेचती है और कांग्रेस बचाती है

कांग्रेस के महासचिव ने कहा कि आज यानी रविवार (4 फरवरी) को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 22वां दिन है। कॉंग्रेस सांसद ने कहा, “सांसद राहुल गांधी धनबाद से बोकारो आ पहुंचे हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा और अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी कह रहे हैं कि बीजेपी-आरएसएस तड़ती है और कांग्रेस जोड़ती है। मैं कहता हूं बीजेपी बेचती है और कांग्रेस बचाती है।”

रमेश ने आगे कहा, “मोदी सरकार के समय में सभी सार्वजनिक कारखानों पर खतरा है। हमारे देश में पब्लिक सेक्टर बोकारो जैसे कारखाने न केवल आर्थिक महत्व रखते हैं, बल्कि इनका सामाजिक महत्व भी होता है। जो लोग कांग्रेस से उनके 70 साल का हिसाब पूछते हैं, उन्हें बोकारो आना चाहिए।”