army

    Loading

    नई दिल्ली. जम्मू (Jammu) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के अरनिया (Arnia Seactor) सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आज यानी मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF के जवानों पर फायरिंग (Firing) की है। 

    अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF के पैट्रोलिंग दस्ते पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। BSF जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। BSF ने जानकारी दी है कि जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

    खबरों के अनुसार, यह फायरिंग तब की गई जब भारतीय जवान बाढ़ लगाने का काम कर रहे थे। इसके बाद BSF ने भी पाकिस्तानी सेना को इसका जवाब दिया है। हालाँकि अब तक, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    दरअसल, पाकिस्तान की तरफ से करीब डेढ़ साल बाद एक बार फिर से युद्धविराम का उल्लंघन कर एक बार फायरिंग की गई है। हालांकि, इस बार भी भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ और माकूल जवाब दिया है। पता हो कि, युद्धविराम समझौते के बाद से बंद थी गोलाबारी।  लेकिन आज अरनिया सेक्टर में भारत पाकिस्तान सीमा पर पाक रेंजर्स फिर फायरिंग कि है। इसके जवाब में आज BSF ने भी जवाबी कारवाई करते हुए जबरदस्त गोलीबारी कि है।