धनबाद (झारखंड). झारखंड (Jharkhand) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध खनन के दौरान एक खदान के धंसने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के उसमें फंसे होने की आशंका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।जानकारी के अनुसार धनबाद में BCCL (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की खुली खदान का एक हिस्सा ढह गया है।
#WATCH | Jharkhand: One body was recovered after a portion of BCCL (Bharat Coking Coal Limited) open mine collapsed in Dhanbad. pic.twitter.com/7iIyE96YJe
— ANI (@ANI) June 9, 2023
घटना यहां से करीब 21 किलोमीटर दूर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे हुई। धनबाद के सिंदरी इलाके के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अभिषेक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि घटना में मारे गए लोगों और खदान में फंसे लोगों की वास्तविक संख्या का अनुमान तभी लग पाएगा, जब बचावकर्मी पीड़ितों का पता लगा लेंगे।
3 Dead, Many Feared Trapped After Illegal #Coal Mine Collapses In #Jharkhand‘s #Dhanbad@dc_dhanbad @HemantSorenJMM @rajsinhabjp @JoshiPralhad @raosahebdanve @CoalMinistry @narendramodi This is not the first time, no action against coal mafias pic.twitter.com/54M8560VLK
— Saurav Ojha (@sauravojha16) June 9, 2023
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे, जब खदान धंसने की घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘‘स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।” भौरा थाने के निरीक्षक बिनोद ओरांव ने कहा कि बचाव अभियान जारी है।