SAMBA
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के सांबा इलाके में बॉर्डर के पास BSF ने तस्करी की एक कोशिश नाकाम की है।  इसके साथ ही BSF ने एक पाकिस्तानी तस्कर को गोली मार दी है, लेकिन वो रेंगकर वापस पाकिस्तानी सीमा में चला गया है।  हालाँकि उसके खून के धब्बे मिले है।  इतना ही नहीं सुरक्षा बलों ने इस नाकाम तस्करी से करीब 8 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया है, जिसके हेरोइन होने की प्रबल संभावना बताई गयी है। 

    घटना बाबत BSF के प्रवक्ता ने बताया कि, आज गुरुवार तड़के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशीले पदार्थ की तस्करी का एक प्रयास हो रहा था। वहीं BSF जवानों ने आहट मिलते ही तस्कर को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह फिर भी आगे बढ़ता गया। इसके बाद जवानों ने गोली चला दी है।

    साथ ही प्रवक्ता ने यह भी बताया कि, इसके बाद तस्कर लगभग 8 किलोग्राम सफेद नशीला पदार्थ छोड़कर पाकिस्तान की तरफ ही रेंगता हुआ भाग गया है। वही नशीला पदार्थ हेरोइन माना जा रहा है। वहीं जवानों ने मौके पर जाकर देखा तो सब तरफ खून फैला हुआ था। इससे माना जा रहा है कि तस्कर को गोली लग गई है और वह घायल है।