rameshwaram-cafe

Loading

नई दिल्ली/बेंगलुरु: बेंगलुरु (Bangluru) का बहुचर्चित ‘द रामेश्वरम कैफे’ (The Rameshwaram Cafe) आज से फिर खुल गया है। जानकारी दें कि, बीते 1 मार्च को दोपहर 1 बजे यहां के व्हाइटफील्ड क्षेत्र में ‘द रामेश्वरम कैफे’ में IED ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 10 लोग घायल हुए थे। इसके बाद से ही यह कैफे बंद था। लेकिन अब यह यह कैफे शनिवार की सुबह पहले से कहीं अधिक  “चमक-धमक” के साथ फिर से खुल गया है।

आज इस बाबत कैफे के मालिक राघवेंद्र राव ने कहा कि, कैफे की सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी एहतियाती उपाय किए गए हैं। हम राज्य सरकार के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हमें इतनी जल्दी कैफे खोलने में मदद की है।राव ने जानकारी दी कि, राज्य सरकार और पुलिस ने हमें बताया है कि हमें कैफे में इस बार कहां पर और CCTV लगाने की जरूरत है। अब हम एक व्यक्ति को सिर्फ कैफे की निगरानी के लिए अपॉइंट कर रहे हैं। हमने पुलिस को सभी CCTV फुटेज और सारी जानकारी दे दी है। हम पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। NIA भी जल्द ही दोषी को पकड़ लेगा। 

राघवेंद्र राव ने यह भी कहा कि जो कुछ भी हुआ। नहीं होना चाहिए था। यह हमारे लिए मजबूत होने का एक सबक है। चाहे कुछ भी हो, हमें कोई नहीं रोक सकता। वे (हमलावर) हमें सबक सिखाना चाहते थे लेकिन हम उन्हें सबक सिखाएंगे। भगवान शिव के आशीर्वाद से हमने महाशिवरात्रि के अवसर पर अपना कैफे फिर से खोल दिया है। हमने राष्ट्रगान के साथ ग्राहकों के लिए रेस्तरां फिर खोल दिया है ।

यह भी बताया गया कि, जिस दिन NIA ने कैफे इसके मालिकों को सौंपा, उसी दिन से उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया। इस बाबत कैफे मालिकों ने पहले ही अपने मैनेजिंग डायरेक्टर और मैंटेनेंस टीम के साथ कई बैठकें की थीं। 48 घंटों के भीतर सभी मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया था। जानकारी दें कि,’द रामेश्वरम कैफे बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड क्षेत्र में एक जाना माना कैफे और रेस्तरां है।