Karnataka student dies in Ukraine, student was studying medicine in Kharkiv, know details
Photo:Social Media

    Loading

    नई दिल्ली: रूस (Russia) लगातार यूक्रेन (Ukraine) पर आक्रमण होता जा रहा है। इस बीच एक दुःख भरी खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह यूक्रेन के खार्किव में गोलीबारी के दौरान एक भारतीय छात्र (Indian Student) की जान चली गई है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए बताया कि, आज सुबह खार्किव (Kharkiv) में गोलीबारी (Shelling) में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है।

    मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अत्यंत दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई।’ मंत्रालय ने कहा कि वह छात्र के परिवार के संपर्क में है। इसने कहा, हम परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। कई भारतीय अभी भी खारकीव में फंसे हुए हैं जहां रूस ने एक बड़ा सैन्य आक्रमण शुरू किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से बात कर रहे हैं जिसमें वह उन भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग” की भारत की मांग को दोहराएंगे जो अभी भी खारकीव और अन्य शहरों में संघर्ष क्षेत्रों में फंसे हैं। इसने कहा, इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है। 

    इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में मारे गए छात्र की पहचान कर्नाटक के 20 वर्षीय नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के रूप में हुई है। वह खार्किव में खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष के मेडिकल छात्र थे। रिपोर्ट में नवीन के छात्रावास में साथ रहने वाले एक छात्र के हवाले से कहा गया है कि, “नवीन की यूक्रेन के समयानुसार आज सुबह करीब 10.30 बजे हत्या कर दी गई। वह एक किराना दुकान के सामने कतार में खड़ा था तभी गोलीबारी हुई। उसके शव के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। हम में से कोई भी अस्पताल जाने की स्थिति में नहीं था।

    कर्नाटक के हावेरी जिले के छात्र नवीन शेखरप्पा के निधन की खबर के बाद सीएम बोम्मई ने नवीन के पिता से बातचीत की है। कर्नाटक सीएमओ ने कहा है कि, नवीन का पार्थिव शरीर भारत वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि, इस मामले में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।  

    भारतीय दूतावास ने कीव में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए ताज़ा एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में एम्बेसी ने सलाह दी है कि, यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीयों को आज तत्काल कीव छोड़ दें।