Weather Update, Maharashtra Rain
फ़ाइल फोटो

Loading

नई दिल्ली: जैसा कि हम सब जानते है हर साल 7 जून से बारिश देश में दस्तक दे देती है, लेकिन इस बार जून महीने में लोग भीषण गर्मी से बेहाल हो रहे हैं, वहीं देश के कुछ ऐसे राज्य भी है जहां बारिश ने अपना कहर बरपाया है। कुछ राज्यों में मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है और वहीं राज्यों में चक्रवात बाइपरजॉय के असर से भारी बारिश हो रही है, लेकिन अब भी बहुत से राज्य ऐसे है जो बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आइए ऐसे में आज हम जानते है देश के मौसम का हाल क्या है। 

बता दें कि बाइपरजॉय चक्रवात के असर से नई दिल्ली में भी मौसम बदल गया है। जी हां मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 23 जून तक पूर्वी भारत और मध्य भारत के आसपास के राज्यों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। 

क्या कहता है मानसून अपडेट? 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम गंगा के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। 

दिल्ली में हो सकती है बारिश 

वही बात करें दिल्ली की तो नई दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक, नई दिल्ली में आज (गुरुवार) न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री है। वहीं, नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है, अब देखना यह होगा क्या बारिश से मौसम दिल्ली का खुशनुमा बनाएगा या फिर नहीं। मौसम विभाग (IMD) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 27 जून तक नई दिल्ली के इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। इसी के साथ, दिल्लीवासियों को 40 डिग्री वाले भीषण गर्मी के टॉर्चर से राहत मिलेगी 

जानें कैसा है अन्य राज्यों का मौसम 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज असम और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं बल्कि इसी के साथ, शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। 

महाराष्ट्र में हल्की बारिश 

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।  वहीं, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दिल्ली और उत्तर पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश संभव है। अब देखना होगा कि महाराष्ट्र में लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी या फिर नहीं। 

ऐसा है मौसम का मिजाज

22 जून 2023 | न्यूनतम / अधिकतम तापमान

जयपुर  26°/37°
भोपाल   26°/38°
इंदौर 24°/34°
रायपुर  27°/38°
रांची 24°/35°
पटना  27°/39°
लखनऊ  27°/34°
शिमला  17°/25°
चंडीगढ़  29°/39°
अहमदाबाद  27° / 37°
दिल्ली  27°/38°
मुंबई 27°/33°