Lakhpati Didi Yojana, Budget 2024, Finance Minister Nirmala Sitharaman, Prime Minister Narendra Modi,
लखपति दीदी योजना

Loading

नई दिल्ली: आज पेश किये गए इस बजट (Budget 2024) में देश के महिलाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की कोशिश की जा रही है। स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं की मदद करके अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया जा चुका है और उनको विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

अबकी बार लखपति योजना का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़कर 3 करोड़ किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा सके। नई संसद में आज यानी गुरुवार को आम चुनाव से पहले मोदी सरकार दूसरी बार बजट पेश किया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश किया हैं। बता दें कि यह अंतरिम बजट होने की बजट से यह संक्षिप्त रूप में पेश किया गया आने वाले जुलाई में इसे विस्तारित रूप में पेश किया जायेगा।