lata

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. देश की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का आज यानी रविवार 6 फरवरी को निधन (Lata Mangeshkar Passed Away) हो गया। 92 साल की उम्र में यह बेशकीमती सुरीली आवाज दुनिया का आज अलविदा कह गई। आज लता जी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि, भारत की स्वर कोकिला के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी।

    आपको जानकार ताजुब्ब होगा कि 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मीं लता जी की पहली कमाई सिर्फ 25 रुपये थी। यह कमाई भी उन्हें स्टेज पर गाने के लिए मिली थी। वैसे तो लता मंगेशकर ने दुनियाभर की 36 भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। वहीं Trustednetworth। com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लता मंगेशकर की कुल संपत्ति करीब 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के आसपास आंकी गयी है। इसे भारतीय करेंसी में यह लगभग 370 करोड़ रुपये बैठती है। लता मंगेशकर की ज्यादातर कमाई उनके गानों की रॉयल्‍टी और उनके निवेश से थी।

    कारों की भी थीं शौकीन

    पाठकों को बता दें कि, लता मंगेशकर के पास कारों का भी एक शानदार कलेक्शन था। उन्होंने काफी पहले अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे कारों की बहुत अधिक शौकीन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, लता दीदी ने सबसे पहले एक Chevrolet खरीदी थी। इसे उन्होंने अपनी मां के नाम से खरीदा था। इसके बाद उनके गैराज में Buick कार भी आई। उनके पास एक Chrysler कार भी थी। इसके साथ ही यश चोपड़ा ने उन्हें ‘वीरजारा’ के म्यूजिक की रिलीज के समय गिफ्ट में मर्सिडीज कार दी थी। यह बात लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। दरअसल यश चोपड़ा लता जी को अपनी बहन मानते थे।