Lok Sabha Elections 2024 akhilesh yadav SP party New Chief shyam lal pal naresh-uttam-patel
नरेश उत्तम पटेल और अखिलेश यादव (सौजन्यः सोशल मीडिया)

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह श्याम लाल पाल को यूपी सपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Loading

लखनऊ: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह श्याम लाल पाल (Shyam Lal Pal) को यूपी सपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि नरेश उत्तम फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में है।

वहीं श्याम लाल पाल की बात करें तो उन्होंने पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव के रूप में काम किया है। उसके बाद नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया था। बीते साल ही सपा ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर लोकसभा सीट पर बतौर उम्मीदवार चुनाव में व्यस्त हैं, लिहाजा पाल को पार्टी को मजबूत करने के लिए नियुक्त किया गया है। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया कि पटेल ने खुद को प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा था।

वहीं तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होनी है। यूपी में 10 सीटों पर मतदान होंगे। इनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल हैं। तीसरे फेज में 100 उम्मीदवारों पर फैसला आएगा। इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि और मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई सदस्य चुनावी मैदान में हैं।