rahul-kejriwal

Loading

नई दिल्ली: राजनीतिक हलकों से मिली बड़ी खबर के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) के लिए दिल्ली (Delhi) में सीट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) एवं कांग्रेस (Congress) के बीच बातचीत अंतिम चरण में है और दोनों पक्ष जल्द ही अपने गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली में सीट शेयरिंग के 4-3 वाले फॉर्मूले पर मुहर लग सकती है। 

क्या है ‘आप’ का ‘4-3’ फार्मूला

इस बाबत ‘आप’ के सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों ने सीटों के समझौते पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि आप दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और नयी दिल्ली की सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दरअसल दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 4-3 का फॉर्मूला दिया है।  

कांग्रेस का प्रदर्शन रहा खराब 

इस बाबत 4 सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) और 3 सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। हालांकि कांग्रेस 4 सीटों की मांग कर रही है। बताया जा रहा है फॉर्मूला तो तय हो चूका है, लेकिन कांग्रेस की 1 सीट की मांग के चलते अभी ऐलान नहीं हो सका है। आप ने अपने 4-3 के फॉर्मूले को लेकर तर्क को मानें तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किसी भी सीट पर अब जीत हासिल नहीं की है। इस पर ‘आप’ का ये तर्क भी है कि MCD चुनावों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खराब ही रहा है।  

वहीँ दिल्ली लोकसभा की 7 सीटों पर इस वक्त BJP का कब्जा है। 2019 के चुनावों में कांग्रेस और आप दोनों को ही जीत नहीं मिली थी। जानकारी दें कि, ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते बुधवार को कहा था कि गठबंधन पर बातचीत में देरी हो रही है।कहा जा रहा है लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में हो सकते हैं।