Rahul Gandhi Controversial Statement on Vice Chancellor's Selection
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (सौजन्य: एक्स)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत खराब होने के कारण पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मध्य प्रदेश के सतना में रविवार को होने वाली पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख जीतू पटवारी ने बताया कि राहुल गांधी की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार सिद्धार्थ कुशवाहा के प्रचार के लिए सतना में होने वाली रैली को खरगे संबोधित करेंगे।

Loading

नवभारत डिजिटल टीम: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तबीयत खराब हो गई है। ऐसे में रांची में हो रही ‘INDIA’ गठबंधन की रैली को संबोधित नहीं कर सकेंगे। इतना ही नहीं राहुल गांधी की मध्य प्रदेश के सतना में एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले थे, लेकिन अब उनकी जगह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रैली को संबोधित करेंगे।

‘INDIA’की रैली में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस बारें में जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जहां INDIA की रैली हो रही है। लेकिन वे अचानक बीमार हो गए हैं और फिलहाल नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सतना में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होंगे।

जीतू पटवारी ने क्या कहा

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने बताया कि राहुल गांधी की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार सिद्धार्थ कुशवाहा के प्रचार के लिए सतना में होने वाली रैली को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित करेंगे। कुशवाहा का मुकाबला सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गणेश सिंह से है, जो 2004 से इस सीट से सांसद हैं। सतना में मतदान 26 अप्रैल को होगा।

आज रांची में ‘INDIA’ गठबंधन की रैली

रांची में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले रविवार को ‘INDIA’ गठबंधन की महारैली होने वाली है। इस रैली को ‘उलगुलान न्याय रैली’ का नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस रैली में करीब 14 दलों के नेता शामिल होंगे। उलगुलान रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह सहित की विपक्ष के नेता शामिल होने वाले है।