tharoor-kharge
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव (Congress President Elections) में धांधली को लेकर पार्टी में नया घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आज शशि थरूर को आंतरिक चुनावों में बेहद गंभीर अनियमितताओं के आरोपों को लेकर उनकी आलोचला की। पार्टी के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने थरूर के चीफ पोलिंग एजेंट सलमान सोज के जरिए उनपर पर हमला बोला है। 

    मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि शशि थरूर के पोलिंग एजेंट के दो चेहरे हैं। एक मेरे सामने था, जिसमें आप हमारे जवाबों से संतुष्ट थे। दूसरा वो, जिसमें आप मीडिया के सामने जाकर ये सारे आरोप लगाने लगे। मिस्त्री ने लिखा, “हमने आपके अनुरोध को स्वीकार कर लिया और इसके बावजूद आप केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण पर आपके खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाते हुए मीडिया के पास गए।”

    थरूर ने वोटों की गिनती को लेकर उठाए थे सवाल

    उल्लेखनीय है कि, अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर को भारी मतों से हराकर मल्लिकार्जुन खरगे नए कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। 19 तारीख को जइसे ही वोटों की गिनती हुई, शशि थरूर के चुनाव एजेंट सलमान सोज ने मिस्त्री को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया में परेशान करने वाले तथ्यों को चिह्नित करते हुए राज्य में वोट रद्द करने की मांग की। हालांकि, शशि थरूर ने इसे लेकर बाद में खेद व्यक्त किया कि, एक तमाम सावधानी के बाद भी आंतरिक पत्र लीक हो गया था। उन्होंने इसे भूलकर आगे बढ़ने की बात कही।

    एक तिल से पहाड़ बनाने की कोशिश

    मधुसूदन मिस्त्री ने लिखा, हमने आपके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था, इसके बावजूद आपने मीडिया में यह आरोप लगाया कि केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण आपके खिलाफ साजिश कर रहा है। यह धारणा बनाकर आपने एक तिल से पहाड़ बनाने की कोशिश की कि पूरी कवायद आपकी उम्मीदवारी के प्रति अनुचित थी।

    24 साल बाद गैर-गांधी अध्यक्ष

    नवनिर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे 24 साल के बाद कांग्रेस में पहले गैर-गांधी अध्यक्ष चुने गए। उनके प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को उन्होंने चुनाव में 6825 वोटों से शशि थरूर को हराया। बुधवार (19 अक्टूबर) को आए रिजल्ट में खरगे को जहां 7897 वोट मिले, वहीं थरूर के खाते में 1072 वोट मिले।   खरगे 26 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे।