नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर रविवार को केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह किस तरह का ‘विकसित भारत’ है।
गुजरात में निरंतर भाजपा सरकार के कुशासन की वजह से मुद्दे वही हैं – बेरोज़गारी, महंगाई, आर्थिक असमानता, दलितों-अदिवासियों के ख़िलाफ़ अत्याचार, फर्ज़ीवाड़ा और अपार भ्रष्टाचार।
2024 लोक सभा चुनाव के परिपेक्ष्य में आज @INCGujarat की तैयारियों पर हमने मिलकर विचार-विमर्श किया।… pic.twitter.com/5GWg8u6C21
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 16, 2023
खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में एक वीडियो साझा किया जिसमें दूध, प्याज, टमाटर और चीनी जैसी आवश्यक वस्तुओं की वर्ष 2014 की कीमतों की तुलना मौजूदा कीमतों के साथ की गई है। कांग्रेस प्रमुख ने वीडियो के साथ लिखा कि महंगाई-नॉमिक्स, यह किस तरह का विकसित भारत है? जहां भारतीय जनता पार्टी ने लूटने में महारत हासिल की है।
महँगाई-nomics
ये कैसा “विकसित भारत”…?
जहाँ भाजपाई लूट को प्राप्त है महारत !! pic.twitter.com/oOAg4yTqoR
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 17, 2023
कांग्रेस पार्टी अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को घेर रही है और बढ़ती बेरोजगारी तथा महंगाई को लेकर चिंता जता रही है।