Manipur CM Biren Singh
File Pic

Loading

नई दिल्ली: मणिपुर (Manipur) से मिली बड़ी खबर के अनुसार अब यहां के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N. Biren Singh) ने घोषणा की है कि अब 40 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह 500 रुपए प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें राज्य सरकार द्वारा कई अन्य जारी योजनाएं के लाभ से भी वंचित नहीं होने देंगे। 

आज इस बाबत मणिपुर CM एन बीरेन सिंह ने घोस्झ्ना करते हुए कहा कि, हम 40 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को 500 रुपए प्रदान करने जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई हैं, लेकिन महिला वर्ग का एक हिस्सा मुख्य रूप से 40 वर्ष से 60 वर्ष तक को छोड़ दिया गया है। एक महिला को कम से कम 6000 रुपए प्रति वर्ष मिलना चाहिए ताकि वे अपने परिवार के प्रबंधन में कुछ मदद कर सकें। खबर पर विवरण का इंतजार है।