manipur-violence-moreh-two-security-personnel-died-chief-minister-held-high-level-meeting

Loading

इंफाल: मणिपुर (Manipur Violence) के हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को राज्य के तेंगनोउपल जिले के मोरेह में उग्रवादियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी एवं बम से हमले में दो जवान शादी हो गए है. स्थानीय लोगों की केंद्रीय बलों से टकराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि शहीद होने वाले सुरक्षाकर्मी की पहचान तखेलंबम सैलेशवोर (Takhellambam Saileshwore) के रूप में हुई है। मणिपुर पुलिस ने बताया कि इससे पहले शहीद होने वाले  मृतक की पहचान मोरेह में राज्य पुलिस कमांडो के रूप में तैनात वांगखेम सोमोरजीत के रूप में की गई।

एक अधिकारी के अनुसार एसबीआई मोरेह के पास उग्रवादियों ने एक अस्थायी पुलिस इकाई पर रॉकेट संचालित ग्रेनेड दागे जिसके बाद दोनों पक्षों में संघर्ष छिड़ गया। उसके बाद वार्ड संख्या सात और चिकिम गांव में उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमले किये। वार्ड संख्या सात एवं चिकिम गांव म्यामां सीमा के नजदीक हैं।

इमा कोनडोंग लैरेम्बी देवी मंदिर के पास घात लगाकर किये गये हमले में मणिपुर पुलिस के कर्मी समरजीत (32) को गोली लग गयी। बाद में असम राइफल्स के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार इस गोलीबारी (मुठभेड़) में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के दो और कर्मी घायल हो गये।

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि समरजीत के शव और दो घायल कर्मियों एन भीम और सिद्धार्थ थोकचोम को हेलीकॉप्टर से इंफाल लाया गया तथा घायलों को क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।  अधिकारियों के मुताबिक एक संबंधित घटना में केंद्रीय बलों के वाहन से टकराकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। वह वाहन को रोकने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आयीं और उन्होंने स्थिति को संभालने जा रहे असम राइफल्स एवं सैन्यकर्मियों के आवागमन को बाधित करने के लिए सड़क जाम कर दिया। 

एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मंत्री एवं विधायक मौजूद थे। मोरेह में पिछले कुछ दिनों से लगातार सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही है। गोलीबारी की नवीनतम घटना से महज 48 घंटे पहले एक पुलिस अधिकारी की हत्या में कथित रूप से संलिप्त दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। (भाषा इनपुट के साथ)