Mann Ki Baat PM Modi hails Nari Shakti says Women touching new Heighst of Progresses
मन की बा: पीएम मोदी

Loading

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस रविवार को मन की बात के 110वें संस्करण को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने महिला दिवस (Women’s Day) और नारी शक्ति और उनके याेगदानों  की चर्चा की। साथ ही पीएम मोदी ने विश्व वन्य जीव दिवस, तकनीकि, नवाचार, आगामी लोकसभा चुनाव और कई विषयों पर चर्चा की। बता दें कि इस संस्करण के बाद पीएम मोदी ने तीन महीने के के लिए मन की बात शो को स्थगित किया है। अब आगामी लोकसभा चुनाव तक।

8 मार्च को महिला दिवस

मन की बात के 110वें संस्करण प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ने कहा कि दोस्तों कुछ दिनों बाद 8 मार्च को हम महिला दिवस मनाएंगे। यह विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी शक्ति (Nari Shakti) के योगदान को सलाम करने का अवसर है। महान कवि भरतियार जी ने कहा है कि दुनिया तभी समृद्ध होगी जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे।

 ड्रोन उड़ा रही हैं महिलाएं

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी, लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है | एक बहुत बड़ी जिज्ञासा पैदा हुई है।

धरती मां को बचाने में देश की मातृशक्ति की बड़ी भूमिका

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी-शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। केमिकल से हमारी धरती मां को जो कष्ट हो रहा है, जो पीड़ा हो रही है, जो दर्द हो रहा है हमारी धरती मां को बचाने में देश की मातृशक्ति बड़ी भूमिका निभा रही है। देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं।

प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही महिलाएं 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं | आज अगर देश में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत इतना काम हो रहा है तो इसके पीछे पानी समितियों की बहुत बड़ी भूमिका है। इस पानी समिति का नेतृत्व महिलाओं के ही पास है। इसके अलावा भी बहनें-बेटियां, जल संरक्षण के लिए चौतरफा प्रयास कर रही हैं।”

पहली बार के मतदाता रिकॉर्ड संख्या में करें वोट

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मैं भी पहली बार मतदाता से आग्रह करूंगा कि वे रिकॉर्ड संख्या में वोट करें। 18 का होने के बाद आपको 18वीं लोकसभा के लिए सदस्य चुनने का मौका मिल रहा है। यानि ये 18वीं लोकसभा भी युवा आकांक्षा का प्रतीक होगी। इसलिए आपके वोट का महत्व और बढ़ गया है। आम चुनावों की इस हलचल के बीच, आप, युवा, ना केवल, राजनीतिक गतिविधियों का हिस्सा बनिए, बल्कि, इस दौरान चर्चा और बहस को लेकर भी जागरूक बने रहिए।

भारत को युवा शक्ति पर गर्व

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने एक और अभियान की शुरुआत की है – ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’। इसके जरिए विशेष रूप से पहली बार के मतदाता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया गया है। भारत को जोश और ऊर्जा से भरी अपनी युवा शक्ति पर गर्व है। हमारे युवा साथी चुनावी प्रक्रिया में जितनी अधिक भागीदारी करेंगे, इसके नतीजे देश के लिए उतने ही लाभकारी होंगे।

विश्व वन्य जीव दिवस की थीम में डिजिटल नवाचार सर्वोपरि 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम सबके जीवन में तकनीक का महत्त्व बहुत बढ़ गया है। मोबाइल फोन, डिजिटल गैजेट्स हम सबकी ज़िन्दगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि डिजिटल गैजेट्स की मदद से अब वन्य जीवों के साथ तालमेल बिठाने में भी मदद मिल रही है। कुछ दिन बाद, 3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीव दिवस’ है | इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरुकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व वन्य जीव दिवस की थीम में डिजिटल नवाचार को सर्वोपरि रखा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपको ये जानकर खुशी होगी कि हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए टैकनोलजी का खूब उपयोग हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों से देश में बाघों की संख्या बढ़ी है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर के टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या ढ़ाई-सौ से ज्यादा हो गयी है। चंद्रपुर जिले में इंसान और बाघों के संघर्ष को कम करने के लिए AI की मदद ली जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज युवा उद्यमी भी वन्य जीव संरक्षण और पारिस्थितिकी पर्यटन के लिए नए-नए नवाचार सामने ला रहे हैं | उत्तराखंड के रुड़की में रोटर प्रिसिशन ग्रुप ने भारतीय वन्यजीव संस्थान के सहयोग से ऐसा ड्रोन तैयार किया है, जिससे केन नदी में घड़ियालों पर नजर रखने में मदद मिल रही है। इसी तरह बेंगलुरु की एक कंपनी ने ‘बघीरा’ और ‘गरुड़’ नाम का ऐप तैयार किया है। बघीरा ऐप से जंगल सफारी के दौरान वाहन की गति और दूसरी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है।

 देश के कई टाइगर रिजर्व में इसका उपयोग हो रहा है। AI और इंटरनेट पर आधारित गरुड़ ऐप को किसी CCTV से जोड़ने पर वास्तविक समय की चेतावनी मिलने लगती है। वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में इस तरह के हर प्रयास से हमारे देश की जैव विविधता और समृद्ध हो रही है।