PM मोदी जैसलमेर पहुंचे, जवानों के साथ होगी आज दिवाली, CDS और सेना प्रमुख भी साथ

Loading

नयी दिल्ली.  जहाँ एक तरफ देश (India) कोरोना (Corona) के मध्य दिवाली (Diwali) बनाने को आज तैयार है। वहीं दूसरी तरफ PM नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) भी इस पर्व को अपने एक ख़ास तरीके और जोशोंखरोश से मनाने की तैयारी की  है। इस बार  PM मोदी आज जैसलमेर बॉर्डर पर भारतीय सेनाओं के जवानों के साथ दिवाली का जश्न मनाने पहुंचे हैं। उनके साथ  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत (Bipin Rawat) और सेना प्रमुख एम.एम नरवणे (M.M Narwane) और बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना भी PM मोदी के साथ मौजूद  हैं। प्रधानमंत्री जैसलमेर के लोंगेवाला बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं। लोंगेवाला मूल रूप से बीएसएफ का एक पोस्ट है। 

मोदी का आह्वान : दिवाली के दिन एक दिया हमारे वीर सैनिकों के नाम 

आपको बता दें कि दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे इस त्योहार के दिन सैनिकों के सम्मान में एक दिया जरूर जलाएं। उन्होंने कहा कि उनकी अनुकरणीय बहादुरी के लिए शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती।

मोदी ने ट्वीट किया, “इस दीपावली हम सभी एक दिया उन सैनिकों के सम्मान में जलाएं जो निडर होकर देश की रक्षा करते हैं। सैनिकों की अनुकरणीय बहादुरी के लिए उनके प्रति शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। हम सीमाओं पर डंटे सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी कृतज्ञ हैं।”

गौरतलब है कि PM मोदी इसके पहले भी अपनी दिवाली जवानों के साथ ही मनाते आए हैं। इसके पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत अन्य जगहों पर जवानों के बीच जाकर दिवाली मनाई है। इन मुलाकातों के दौरान PM मोदी, सैन्य जवानों से मुलाकात करते हैं, उनके साथ अपना वक्त बिताते हैं और मिठाई भी खिलाते हैं।  

हाल ही में लेह गए थे PM मोदी :

Courtsey: Azad Thakur

बता दें कि फिलहाल बीते कई दिनों से भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर अति तनाव की स्थिति बनी हुई है। अब ऐसे में अगर PM मोदी इस समय जवानों से मिलते हैं, तो यह एक तरह से उनमे जोश भर देगा। गौरतलब है कि इसके पहले PM मोदी अचानक लद्दाख तनाव के बीच लेह पहुँच गए थे। जिससे हर कोई चौंक गया था। PM मोदी ने यहाँ जवानों को संबोधित किया था और उनमे जोश भी भरा था। वहीं इस बार PM मोदी लगातार लोगों से लोकल चीजों की ही त्योहारी खरीदारी और कोरोना संकट के कारण दिवाली पर सावधानी बरतने को कहा है।