KANJHAWALA-CASE
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के कंझावला कांड (Kanjhawala Death Case) में अब एक और भी बाद बड़ा खुलासा हुआ है। आज मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक लड़की के साथ स्कूटी पर एक और लड़की भी सवार थी। वहीं इस एक्सीडेंट के बाद दूसरी लड़की को भी चोटें आई थीं, लेकिन वहीं कार में फंसी पहली युवती को 13 किमी तक घसीटा गया था। सूत्रों के मुताबकि, पुलिस आज इस दूसरी लड़की का महत्वपूर्ण बयान दर्ज कर सकती है।

    पुलिस को नहीं था पता 

    हालांकि हैरानगी इस बात की है कि, बीते सोमवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP ने अपनी ब्रीफिंग की थी। लेकिन तब तक दिल्ली पुलिस को भी इस जरुरी बात का पता नहीं चला था कि उस रात सिर्फ मृतक का नहीं उसके साथ बैठी दूसरी लड़की का भी एक्सीडेंट हुआ था, जो उसकी स्कूटी पर साथ ही में मौजूद थी। 

    वहीं जानकारी के अनुसार, इस मामले में CCTV कैमरे की फुटेज और मोबाइल लोकेशन डिटेल से कुछ कामयाबी भी हाथ लगी और इसी जांच में दूसरी लड़की की मौजूद होने की जानकारी मिली। बीते सोमवार शाम को पुलिस को दूसरी लड़की के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी।

    अमित शाह: तेजी से और बिना किसी डर के काम करो

    जानकारी दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने कार से घसीटे जाने के कारण महिला की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। इस जांच के लिए गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने टीम बनाई है। वहीं गृहमंत्री शाह ने कथित तौर पर दिल्ली पुलिस से, “तेजी से और बिना किसी डर के काम” करने को कहा है। 

    क्या थी घटना 

    गौरतलब है कि, मृतक अंजलि सिंह को बीते शनिवार आधी रात के बाद पीछे से एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी , जिसके बाद उसे कई किलोमीटर तक घसीटा गया था। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद लड़की की हालत इतनी खराब हो गई थी कि घसीटने के बाद उसके कपड़े और शरीर का पिछला हिस्सा भी फट गया था।

    बाद में लड़की के शव को एसजीएम अस्पताल मंगोलपुरी भेजा गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं दिल्ली पुलिस ने मामले के सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया था, वहीं बीते सोमवार को अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया था।