Nitish government presented economic survey report, Bihar News
बिहार विधानमंड में आज जाति के आधार पर आर्थिक सर्वे रिपोर्ट किया गया

Loading

पटना: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है। इसका आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन सत्र  शुरू होते ही सदन के पटल पर जाति आधारिक गणना की आर्थिक रिपोर्ट पेश कर दी गई। इसी के साथ बिहार देश की  पहली आर्थिक सर्वे रिपोर्ट करने वाला राज्य बन गया है।

रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार में पिछड़ा वर्ग में 33.16%, सामान्य वर्ग में 25.09%, अति पिछड़ा वर्ग में 33.58%, अनुसूचित जाति वर्ग (SC) में 42.93% और अनुसूचित जनजाति वर्ग (ST) में 42.7% गरीब परिवार हैं। सामान्य वर्ग में भूमिहार सबसे ज्यादा 25.32% परिवार, ब्राह्मण में 25.3% परिवार, राजपूत में 24.89% परिवार, कायस्थ में 13.83% परिवार, शेख 25.84% परिवार, पठान और खान  22.20% परिवार और सैयद 17.61% परिवार गरीब हैं।

बिहार पिछड़ा वर्ग के जातियों की आर्थिक स्थिति

          जाति       आर्थिक स्थिति
1       भट्ट       23.68% परिवार
2    गोस्वामी     30.68% परिवार
3    कुशवाहा     34.32% परिवार
4    यादव     35.87% परिवार
5    कुर्मी      29.90% परिवार
6    घटवार      44.17 % परिवार
7    सोनार       26.58% परिवार
8    मल्लाह        32.99% परिवार
9    बनिया     24.62% परिवार
10    मल्लिक, मुस्लिम में       17.26% परिवार
11    सूर्यापुरी मुस्लिम    29.33%
12   ईसाई (अन्य पिछड़ी जाति)     15 .79% परिवार
12   ईसाई धर्ममलम्बी हरिजन     29 .12% परिवार
14   किन्नर में     25.73% परिवार गरीब

अत्यंत पिछड़ा वर्ग जातियों की आर्थिक स्थिति

      जाति      आर्थिक स्थिति
1    तेली    29.87% परिवार 
2   मल्लाह      34. 56 फीसदी परिवार
3    कानू      32.99% परिवार
4   धानुक    34.75% परिवार
5   नोनिया      35 .88% परिवार
6   चंद्रवंशी    34.08% परिवार
7   नाई      38 .37% परिवार
8   बढ़ई     27 .71% परिवार
9   प्रजापति      33.39% परिवार
10    पाल      33.20% परिवार

मासिक आय और आबादी है

  • सामान्य वर्ग में 10 से 20 हजार मासिक आय 19% आबादी है।
  • 20 से 50 हजार मासिक आय 16% आबादी है।
  • 50 हजार से ज्यादा मासिक आय वाले 9% हैं।
  • छह हजार मासिक आय वाले 25% हैं।

शिक्षा की प्रतिशतता और आबादी

  • 2.67% आबादी के पास कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षा है।
  • 14.33% आबादी के पास कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षा है।
  • 14.71% आबादी के पास और कक्षा 9 से 10 तक की शिक्षा है।
  • वहीं 9.19 फीसदी आबादी के पास कक्षा 11 से 12 तक की शिक्षा है।