TMC
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली/कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां ममता बनर्जी (CM Mamta Bannerjee) की अगुवाई वाली सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है। इतना ही नहीं हैकर ने हैंडल का नाम बदलकर यूगा लैब्स भी कर दिया है। वहीं ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबरों पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से अब तक कोई भी आधिकारिक बयान फिलहाल सामने नहीं आया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूगा लैब्स यूएस बेस्ड एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है जो कि NFT और डिजिटल कलेक्टिबल्स विकसित करती है। इसे क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी महारत हासिल है। 

जानकारी दें कि इससे पहले बीते 10 दिसंबर को YSR कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को हैकर्स ने हैक कर लिया था। तब हैकर्स ने अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी का प्रचार करना शुरू कर दिया था। वहीं पार्टी के बायो में हैकर्स ने बदलाव करते हुए इसे NFT मिलेनियर कर दिया था। साथ ही डिस्प्ले फोटो को भी बदल कर रख दिया था और इसकी जगह पर बोर्ड एप यॉच क्लब कलेक्शन की तस्वीर को लगा दिया गया था।