nitish kumar and lalu prasad yadav
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. सुबह की अन्य बड़ी खबर के अनुसार, आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav), कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। उक्त मुलाकात रविवार शाम 6.30 बजे सोनिया गांधी के आवास पर ही होगी। वहीं इस मुलाकात को लेकर लालू यादव ने कहा कि हम विपक्ष को एकजुट करने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं।

    गौरतलब है कि, नीतीश कुमार रविवार को हरियाणा के फतेहाबाद में दिवंगत चौधरी देवीलाल की जयंती पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की रैली में भी शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव शनिवार की शाम को ही दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी रविवार को पटना से रवाना हो रहे हैं। 

    सूत्रों के अनुसार, देशभर के विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की चल रही कोशिश के क्रम में दोनों नेताओं की सोनिया गांधी से मुलाकात हो रही है। इससे पहले आज यानी रविवार को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हरियाणा के फतेहाबाद में इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा आयोजित रैली में भी भाग लेंगे।