National President of Jan Adhikar Party Pappu Yadav, Opposition Meeting in Patna
Pic Source: ANI

Loading

पटना: जन अधिकार पार्टी (Jan Adhikar Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कांग्रेस (Congress) पर विश्वास जताया है। उनका मानना है कि  सिर्फ कांग्रेस ही है जो भाजपा ( BJP) को हरा सकती है। पटना में शुक्रवार में होने वाले विपक्ष बैठक को उन्होंने देश की विपक्ष की बैठक नहीं बल्कि   140 करोड़ लोगों की जिंदगी और उनके हिफाजत के लिए बताया है। 

पप्पू यादव ने कहा कि  ये देश के विपक्ष की बैठक नहीं है, ये बैठक देश को 140 करोड़ लोगों की जिंदगी और उनके हिफाजत के लिए है। बैठक बिहार को हमेशा अपमान की दृष्टि से देखने के खिलाफ है और अच्छी शुरुआत के लिए है…कांग्रेस भाजपा को हराने वाली अकेली पार्टी है, देश में कांग्रेस से अलग रहकर कोई भाजपा को नहीं हरा सकता। 

बता दें, विपक्ष के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके पार्टी  बीजेपी को कड़ी चुनौती देने के उद्देश्य से विपक्षी दल के बैठक का आयोजन किया है।  इस बैठक में  शामिल होने के लिए विपक्ष के सभी नेता पटना के लिए रवाना भी हो रहे हैं।