PM Modi
File Photo

    Loading

    जम्मू-कश्मीर : वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) रोजगार मेले (Rozgar Mela) को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, ‘आज जम्मू-कश्मीर में 20 अलग-अलग जगहों पर 3 हजार युवाओं को सरकार में काम करने के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। आज नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं को बहुत बधाई देता हूं। जम्मू-कश्मीर हर भारतीय का गौरव है। हमें मिलकर जम्मू-कश्मीर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।’

    उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में दूसरे अन्य विभागों में भी 700 से ज्यादा नियुक्ति पत्र देने की तैयारी ज़ोरों पर है। 21वीं सदी का यह दशक जम्मू-कश्मीर के इतिहास का सबसे अहम दशक है। हमें नई सोच के साथ काम करना है। जम्मू-कश्मीर अब नई व्यवस्थाओं में निरंतर विकास को आगे बढ़ा रहा है। प्रदेश में 2019 से अब तक 30,000 सरकारी पदों पर भर्ती हुई है। इनमें से करीब 20,000 नौकरियां बीते साल में दी गई हैं। 

    उन्होंने यह भी कहा कि अब समय पुरानी चुनौतियों को पीछे छोड़कर नई संभावनाओं का लाभ उठाने का है। यह हमारे युवा ही हैं जो जम्मू कश्मीर में विकास की नई गाथा लिखेंगे। आज इस प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन बहुत विशेष है। जम्मू-कश्मीर में जिस तरह इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है, कनेक्टिविटी बढ़ रही है, उसने टूरिज्म सेक्टर को भी मज़बूत किया है।

    यहां के लोगों ने हमेशा पारदर्शिता पर बल दिया है। आज जो नौजवान सरकारी सेवाओं में आ रहे हैं, उन्हें पारदर्शिता को अपनी प्राथमिकता बनाना है। मैं पहले जब भी जम्मू-कश्मीर के लोगों से मिलता था, उनका एक दर्द हमेशा महसूस करता था। ये दर्द था… व्यवस्थाओं में भ्रष्टाचार। जम्मू-कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार से नफरत करते हैं।